AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह : तिसरी थाना क्षेत्र में सप्ताह दिन पूर्व एक बच्ची के साथ दरिंदगी के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी 30 वर्षीय युवक बड़कू उर्फ सरफराज है। शुक्रवार को एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तिसरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा 7 वर्षीय बच्ची


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : तिसरी थाना क्षेत्र में सप्ताह दिन पूर्व एक बच्ची के साथ दरिंदगी के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी 30 वर्षीय युवक बड़कू उर्फ सरफराज है। शुक्रवार को एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तिसरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिसके बाद थाना में कांड संख्या 17/20 दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर इंस्पेक्टर परमेश्वर लेयांगी द्वारा दो टीम का गठन किया गया था। जिसमें एक टीम में सब इंस्पेक्टर साधन कुमार थे। तो दूसरे टीम में थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय और सब इंस्पेक्टर अनूप रोशन थे। बताया कि आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दिल्ली तक गयी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी उत्तम उपाध्याय ने कोडरमा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

प्रेसवार्ता में इंस्पेक्टर परमेश्वर लेयांगी, थाना प्रभारी उत्तम उपाध्याय, सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार, एएसआई आमोद कुमार सिंह शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories