TOP BANNER
Sponsored

अर्धनिर्मित मकान में चल रहा अवैध शराब कारोबार, पुलिस ने की छापेमारी

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र स्थित आदर्श नगर हरिजन टोला में एक अर्धनिर्मित मकान में चल रहे अवैध शराब कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह ने दलबल के साथ छापेमारी कर 250 लीटर नकली विदेशी शराब बरामद किया। वहीं आईबी व रॉयल स्टैग का स्ट्रीकर और टैग

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 13, 2020 Mar 13 62 Views
Share

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र स्थित आदर्श नगर हरिजन टोला में एक अर्धनिर्मित मकान में चल रहे अवैध शराब कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह ने दलबल के साथ छापेमारी कर 250 लीटर नकली विदेशी शराब बरामद किया। वहीं आईबी व रॉयल स्टैग का स्ट्रीकर और टैग भी बरामद किया गया है।

इस बाबत थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर दलबल के साथ वो मौके पर पहुंचे और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अनिल राम, दीपक साव, मिथिलेश साव की उपस्थिति में ताला तोड़ कमरे से शराब का खैप बरामद किया है। उन्होंने बताया कि मधु राम के आवास पर धंधे का संचालन किया जा रहा था। कार्रवाई में कोई धंधेबाज तो हाथ नहीं लगा है। मामले की जांच कर धंधेबाजों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी दल में उमेश सिंह, भरत सिंह, मुंशी यादव समेत अन्य पुलिस जवान शामिल थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories