TOP BANNER
Sponsored

महापर्व छठ की तैयारी जारी, नहाय-खाय के साथ कल से होगा 4 दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ

गिरिडीह : लोकआस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान 18 नवंबर यानि कल से नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हो जाएगा। गुरुवार को व्रती खरना पूजन करेंगे। वहीं भगवान भास्कर को सायंकाल का अर्घ्य शुक्रवार शाम को दिया जाएगा। शनिवार सुबह में उदयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही यह अनुष्ठान संपन्न हो

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 17, 2020 Nov 17 42 Views
Share

गिरिडीह : लोकआस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान 18 नवंबर यानि कल से नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हो जाएगा। गुरुवार को व्रती खरना पूजन करेंगे। वहीं भगवान भास्कर को सायंकाल का अर्घ्य शुक्रवार शाम को दिया जाएगा। शनिवार सुबह में उदयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही यह अनुष्ठान संपन्न हो जाएगा।

इधर, पर्व को लेकर छठ घाटों में सफाई का काम युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। नगर निगम कर्मी लगातार साफ सफाई व घाट निर्माण कार्य में डटे हुए हैं। बताया गया कि पर्व के पूर्व सारी तैयारियों को पूरा कर लिया जाएगा, ताकि व्रतियों को कोई परेशानी नहीं हो।

वहीं छठ को लेकर जारी आदेश के बाद व्रतियों समेत अन्य लोगों में जहां उहापोह की स्थिति बन गई थी। वहीं मंगलवार को गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू ने प्रेसवार्ता कर गिरिडीह वासियों को आश्वस्त कर दिया है कि परम्परा के अनुसार पूजा होगा। बाधाओं को दूर कर रास्ता निकाला जाएगा। विधायक के आश्वासन के बाद लोगों में खुशी है। लोग हर्षोल्लास से पर्व को लेकर की जाने वाली तैयारियों में जुट गए हैं।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories