TOP BANNER
Sponsored

तेज रफ्तार का कहर, 2 वर्षीय मासूम की हुई दर्दनाक मौत

मुआवजे की मांग करते हुए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम तिसरी : थाना क्षेत्र के खिजूरी में रविवार की शाम तेज़ रफ़्तार पिकअप मालवाहक की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक राजेश साव का 2 वर्षीय पुत्र रिशांत कुमार था। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 19, 2022 Sep 19 61 Views
Share

मुआवजे की मांग करते हुए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

तिसरी : थाना क्षेत्र के खिजूरी में रविवार की शाम तेज़ रफ़्तार पिकअप मालवाहक की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक राजेश साव का 2 वर्षीय पुत्र रिशांत कुमार था।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को रिशान्त सड़क पार रहा था। इसी दौरान एक मालवाहक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक मालवाहक वाहन को मौके से भगाने के दरम्यान एक ऑटो में भी जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार बजरंगी साव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बच्चे और ऑटो सवार को जमुआ स्थित एक नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। जबकि बजरंगी साव का इलाज चल रहा है।

 

इधर घटना के बाद सोमवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने तिसरी- गिरिडीह मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीण परिवार को मुआवजा, गौ तस्करी पर रोक, स्पीड ब्रेकर देने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम की सूचना मिलते ही बीडीओ संतोष प्रजापति, सीओ असीम बाड़ा, इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद, थाना प्रभारी पीकू प्रसाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। मौके पर बीडीओ के आश्वासन के बाद लोग मानें और सड़क जाम हटवाया।

MIDDLE
Sponsored

इस बाबत बीडीओ ने कहा कि प्रक्रिया के बाद पीड़ित परिवार को कल्याण विभाग से मुआवजा दिया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories