TOP BANNER
Sponsored

कुल्हाड़ी से वार कर किसान की हत्या, मामले की अनुसंधान में जुटी पुलिस

गावां : थाना क्षेत्र के जमडार पंचायत स्थित बलवागाढ़ों में एक किसान की हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सोमवार सुबह की है। मृतक किसान तिसरी थाना क्षेत्र के मंझलाडीह निवासी 60 वर्षीय बासो महतो था। मिली जानकारी के अनुसार बासो महतो सोमवार की सुबह जंगल से मवेशी को चराकर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 19, 2022 Sep 19 48 Views
Share

गावां : थाना क्षेत्र के जमडार पंचायत स्थित बलवागाढ़ों में एक किसान की हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सोमवार सुबह की है। मृतक किसान तिसरी थाना क्षेत्र के मंझलाडीह निवासी 60 वर्षीय बासो महतो था।

मिली जानकारी के अनुसार बासो महतो सोमवार की सुबह जंगल से मवेशी को चराकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान डढो मंझलाडीह स्थित बलवागढ़ो के पास अज्ञात शख्स ने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

 

घटना के बाद अन्य चरवाहों ने सड़क पर शव को देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद, तिसरी थाना प्रभारी पीकू प्रसाद व गावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। पूरे घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

MIDDLE
Sponsored

इधर हत्या की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसआईटी गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories