TOP BANNER
Sponsored

शिक्षा व्यवस्था का हाल, ज़मीन पर बैठ परीक्षा देते दिखे नौवीं बोर्ड के छात्र

गिरिडीह : एक तरफ जहां सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो लगातार शिक्षा व्यवस्था में सुधार की बात करते देखे जाते हैं। वहीं राज्य में शिक्षा व्यवस्था की स्थिती किस कदर बदहाल है। इसका अंदाजा आपके स्क्रीन पर दिख रहे तस्वीरों से साफ तौर पर लगाया जा सकता है। दरअसल आपके स्क्रीन पर दिख रहे

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 6, 2022 May 6 38 Views
Share

गिरिडीह : एक तरफ जहां सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो लगातार शिक्षा व्यवस्था में सुधार की बात करते देखे जाते हैं। वहीं राज्य में शिक्षा व्यवस्था की स्थिती किस कदर बदहाल है। इसका अंदाजा आपके स्क्रीन पर दिख रहे तस्वीरों से साफ तौर पर लगाया जा सकता है। दरअसल आपके स्क्रीन पर दिख रहे छात्र कक्षा नौवीं के विद्यार्थी है और ये गिरिडीह के श्री आर के महिला कॉलेज में नौवीं बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं। अब कॉलेज में बनाए गए इस सेंटर में ना ही छात्रों के बैठने के लिए बेंच डेस्क है और ना ही इस गर्मी में पंखा। लिहाजा छात्रों को मजबूरन जमीन पर बैठ कर परीक्षा देनी पड़ रही है।

छात्रों के ज़मीन पर बैठ परीक्षा दिए जाने की जानकारी मिलने पर झामुमो बीस सूत्री सदस्य अजीत कुमार पप्पू झामुमो नेताओं के साथ कॉलेज पहुंचे और व्यवस्था देख नाराजगी जताई। मौके पर नेताओं ने शिक्षा मंत्री से इस मामले में कार्यवाही की मांग की।

इधर इस प्रकरण पर कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि कॉलेज को सेंटर बनाए जाने से संबंधित पत्र प्राप्त होने के दूसरे दिन जिला शिक्षा पदाधिकारी को ई-मेल कर जानकारी दे दी गई थी कि पूर्व से अन्य परीक्षाओं के संचालन होने के कारण नौवीं से 11 वीं के परीक्षा लेने के लिए बेंच डेस्क की व्यवस्था नहीं है। मगर इसके बावजूद कॉलेज को केंद्र बना दिया गया।

MIDDLE
Sponsored

बहरहाल, अब मामला चाहें जो हो मगर ज़मीन पर बैठाकर परीक्षा लेना। शिक्षा विभाग के कार्यप्रणाली पर सवाल के साथ साथ बदहाल व्यवस्था की कलई भी खोलता है। अब देखना होगा इस मामले में कुछ एक्शन लिया जाता है और व्यवस्था सुधार की दिशा में कब तक पहल की जाती है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories