TOP BANNER
Sponsored

स्कूटी में टक्कर के बाद मारपीट, बेटी की पार्टी में आया था परिवार

कार ड्राइवर का मोबाइल और बेटे के सोने का चैन छिनतई का आरोप गिरिडीह : बेटी के पार्टी में शामिल होने गिरिडीह आए एक परिवार से बीच सड़क में मारपीट और छिनतई का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बिहारशरीफ से एक परिवार बेटी के शादी के बाद प्रीतिभोज में शामिल होने गिरिडीह

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 6, 2022 May 6 52 Views
Share

कार ड्राइवर का मोबाइल और बेटे के सोने का चैन छिनतई का आरोप

गिरिडीह : बेटी के पार्टी में शामिल होने गिरिडीह आए एक परिवार से बीच सड़क में मारपीट और छिनतई का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बिहारशरीफ से एक परिवार बेटी के शादी के बाद प्रीतिभोज में शामिल होने गिरिडीह आया था। इसी क्रम आज परिवार के लोग गिरिडीह कॉलेज के पास ज़मीन देखने कार से गए थे। जमीन देखकर लौटने के क्रम में एक स्कूटी से कार की टक्कर हो गईं। इसके बाद मौके पर मामला को शांत करवा दिया गया। इसके बाद लोग उतर कर कार डैमेज को देख रहे थे।

लेकिन इसी बीच आसपास के दुकानों में मौजूद 6 से 7 की संख्या में लोग आए और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। इस दौरान कार ड्राइवर का मोबाइल और एक महिला के बेटे के गले से सोने का चैन छीन लिया।

मामले की सूचना पर बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले गई। फिलाहल पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ करते हुए मामले की जांच की जा रही है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories