AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

साजिश के तहत फर्जी मुकदमा कर मुझे फंसाया गया है : सागर चौधरी

गावां, गावां थाना पुलिस द्वारा सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में जिप सदस्य प्रत्याशी सागर चौधरी समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में पुलिस ने एक दवा दुकानदार संचालक को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। इधर, जिप सदस्य प्रत्याशी सागर चौधरी ने कहा कि मुझे टारगेट कर

Gawan Block Avatar
By Gawan Block May 5, 2022 May 5 50 Views
Share

गावां, गावां थाना पुलिस द्वारा सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में जिप सदस्य प्रत्याशी सागर चौधरी समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में पुलिस ने एक दवा दुकानदार संचालक को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। इधर, जिप सदस्य प्रत्याशी सागर चौधरी ने कहा कि मुझे टारगेट कर पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमा कर फंसाया गया है। जब वहां ग्रामीण और दवा दुकानदार संचालक के साथ धक्का मुक्की हुआ था तब हम वहां पर मौजूद भी नहीं थे। हम साइड में अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मुआवजे की मांग को लेकर बैठे हुए थे। जिसका वीडियो फुटेज भी मेरे पास है।
इसके बाद भी थानेदार द्वारा सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया गया है जो कहीं से उचित नहीं है। पुलिस दबाव में आकर फर्जी मुकदमा कर मुझे चुनाव प्रचार प्रसार से रोकने का प्रयास कर रही है जो लोकतंत्र की आजादी पर हमला है। लेकिन इस फर्जी केस से हम डरने वाले नहीं है। मैं निस्वार्थ भाव से जनता का सेवा किया हूं। इसका जवाब भी पुलिस को जनता देगी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर फर्जी मुकदमा को वापस लेने की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories