TOP BANNER
Sponsored

कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहोडीह कॉलेज मोड़ ओवेरब्रिज के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक न्यू बरगंडा बी.बी कोटेज निवासी 25 वर्षीय प्रकाश कुमार है. मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश कुमार सिलेंडर रीफिल करवाने के लिए बाइक से सोनबाद जा रहा था. इसी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 10, 2022 Jul 10 47 Views
Share

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहोडीह कॉलेज मोड़ ओवेरब्रिज के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक न्यू बरगंडा बी.बी कोटेज निवासी 25 वर्षीय प्रकाश कुमार है.

मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश कुमार सिलेंडर रीफिल करवाने के लिए बाइक से सोनबाद जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार में सामने से आ रही एक हुंडई कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. युवक के सिर और पांव में गंभीर चोट आई है.

बता दें कि टक्कर इतना जबरदस्त थी कि बाइक के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना को लेकर घायल प्रकाश कुमार के भाई विकास कुमार राम ने मुफ्फसिल थाना में आवेदन देकर दोषी कार चालक पर कार्रवाई की मांग की है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories