TOP BANNER
Sponsored

शादी में ससुराल आए युवक का फंदे से झूलता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बेंगाबाद : थाना क्षेत्र के जरुआडीह में रविवार की सुबह ससुराल आए शख्स का शव घर के बाहर स्थित छत ढलाई के छज्जे से झूलता मिला है. मृतक जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मट्टटांड निवासी देवी दास का 34 वर्षीय पुत्र नरेश दास था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 10, 2022 Jul 10 20 Views
Share

बेंगाबाद : थाना क्षेत्र के जरुआडीह में रविवार की सुबह ससुराल आए शख्स का शव घर के बाहर स्थित छत ढलाई के छज्जे से झूलता मिला है. मृतक जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मट्टटांड निवासी देवी दास का 34 वर्षीय पुत्र नरेश दास था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया.

मिली जानकारी के अनुसार नरेश की शादी 7 वर्ष पूर्व बिशन दास की पुत्री गंगिया देवी से हुई थी. इस दंपत्ति के दो बच्चे हैं. चार दिन पूर्व शादी समारोह में शामिल होने के लिए गंगिया देवी मायके जरुवाडीह आई थी. नरेश दास भी 9 जुलाई की शाम ससुराल पहुंचा था. इस दौरान पूरा परिवार शादी समारोह में व्यस्त था. सुबह जब नरेश दास की खोज हुई तो वह फंदे से झूलता नज़र आया. अब युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है पुलिस इन सभी बिन्दुओं पर जांच पड़ताल कर रही है.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories