TOP BANNER
Sponsored

नहाने के दौरान खदान में डूबा युवक, दोस्तों के साथ गया था नहाने

ख़बर लिखें जाने तक नहीं मिला है शव सरिया : थाना क्षेत्र के सरिया महाविद्यालय के समीप रविवार को एक युवक नहाने के दौरान खदान में डूब गया. घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया. वहीं खबर बनाए जाने तक खदान से शव नहीं निकल सका था. मिली जानकारी के अनुसार सरिया के पावापुर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 10, 2022 Jul 10 37 Views
Share

ख़बर लिखें जाने तक नहीं मिला है शव

सरिया : थाना क्षेत्र के सरिया महाविद्यालय के समीप रविवार को एक युवक नहाने के दौरान खदान में डूब गया. घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया. वहीं खबर बनाए जाने तक खदान से शव नहीं निकल सका था. मिली जानकारी के अनुसार सरिया के पावापुर गांव निवासी मुन्ना यादव का 20 वर्षीय पुत्र प्रकाश यादव सुबह करीब 10 बजे अपने दोस्तों के साथ खदान में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहराई में डूब गया. घटना के बाद उसके साथ नहाने गए दोस्त भागकर गांव पहुंचे और परिजनों को सूचना दी.

सूचना मिलते ही परिजन समेत काफी संख्या में लोग खदान के पास पहुंचे और शव को ढूंढने का प्रयास किया. मामले की सूचना पर सरिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और झगड़ डालकर शव को ढूंढने का प्रयास किया. लेकिन कुछ पता नहीं चल सका.

वहीं घटना की सूचना पाकर विधायक विनोद सिंह भी मौके पर पहुंचे और अपनी संवेदना प्रकट की. इस दौरान आक्रोश में आकर लोगों ने सड़क जाम का भी प्रयास किया, लेकिन विधायक के समझाने से लोग मान गए. मिली जानकारी के अनुसार शव को ढूढने के लिए बोकारो से एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए निकल चुकी है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories