TOP BANNER
Sponsored

परीक्षा परिणाम में सुधार की मांग, अभाविप ने कॉलेज प्रशासनिक भवन में की तालेबंदी

गिरिडीह : स्नातक सेमेस्टर 1 की परीक्षा परिणाम में सुधार की मांग को लेकर सोमवार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्रों ने गिरिडीह महाविद्यालय गिरिडीह के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी. इस बाबत छात्र नेताओं व छात्रों का कहना था कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया के लिए गिरिडीह कॉलेज में क्लस्टर बनाया

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 11, 2022 Jul 11 43 Views
Share

गिरिडीह : स्नातक सेमेस्टर 1 की परीक्षा परिणाम में सुधार की मांग को लेकर सोमवार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्रों ने गिरिडीह महाविद्यालय गिरिडीह के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी. इस बाबत छात्र नेताओं व छात्रों का कहना था कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया के लिए गिरिडीह कॉलेज में क्लस्टर बनाया गया था. इस दरम्यान स्नातक सेमेस्टर 1 में हुए प्रैक्टिकल की परीक्षा में छात्र जानकारी के अभाव में प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं दे सके थे. जिससे उन्हें प्रैक्टिकल परीक्षा में अनुपस्थित दिखाकर प्रमोट कर दिया गया है. जो कि गलत है. उन्हें प्रैक्टिकल से सम्बंधित जानकारी ही नहीं मिल पाई थी. इसी वजह से आज तालाबंदी की गई है.

वहीं इस संबंध में प्राचार्य डॉ० समीर सरकार ने कहा कि पिछले दिनों इस संबंध में छात्रों द्वारा उन्हें आवेदन दिया गया था. आवेदन को उन्होंने यूनिवर्सिटी भी भेजा था. कहा कि परीक्षा नियंत्रक से भी छात्रों के इस समस्या पर उन्होंने बात की. जो भी होगा वह यूनिवर्सिटी ही करेगी. प्राचार्य ने बताया कि वे अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रहे हैं. इसके बावजूद तालाबंदी करना दुर्भाग्यपूर्ण है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories