TOP BANNER
Sponsored

NDRF की टीम ने 9 घंटे रेस्क्यू कर निकाला खदान में डूबे युवक का शव

परिजनों के चीत्कार से माहौल हुआ गमगीन सरिया : थाना क्षेत्र के सरिया में रविवार को नहाने के दौरान खदान में डूबे युवक का शव आखिरकार सोमवार की शाम एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया. बता दें कि सरिया के पावापुर गांव निवासी मुन्ना यादव का 20 वर्षीय पुत्र प्रकाश यादव

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 11, 2022 Jul 11 57 Views
Share

परिजनों के चीत्कार से माहौल हुआ गमगीन

सरिया : थाना क्षेत्र के सरिया में रविवार को नहाने के दौरान खदान में डूबे युवक का शव आखिरकार सोमवार की शाम एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया. बता दें कि सरिया के पावापुर गांव निवासी मुन्ना यादव का 20 वर्षीय पुत्र प्रकाश यादव रविवार की सुबह करीब 10 बजे अपने दोस्तों के साथ खदान में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहराई में डूब गया. घटना के बाद शव को निकालने के लिए काफी जद्दोजहद की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. जिसके बाद करीबन 9 घंटे रेस्क्यू कर 12 सदस्यीय टीम ने शव को बाहर निकाल लिया.

घटना के बाद परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. वहीं कल से ही मौके पर जुटी लोगों की भीड़ की आँखें भी नम हो गयी. मौके पर पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर अंतपरीक्षण के लिए भेजा जा रहा है.

घटना की सूचना पर रविवार को विधायक विनोद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे थे और आज भी वे मौके पर पहुंचे व शोकाकुल परिवार को ढ़ाढ़स बंधाया. वहीं शव के निकलने के पूर्व केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी भी मौके पर पहुंची थी और घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए परिजनों को हिम्मत दिया था.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories