TOP BANNER
Sponsored

CCL DAV के पीछे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना के नजदीक सीसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल के पीछे जोगीटांड़ में शीशम के पेड़ से एक शव झूलता हुआ देखें जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव होने की सूचना पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुटी गई। मामले की सूचना पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 9, 2024 Jun 9 60 Views
Share

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना के नजदीक सीसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल के पीछे जोगीटांड़ में शीशम के पेड़ से एक शव झूलता हुआ देखें जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव होने की सूचना पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुटी गई। मामले की सूचना पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतरवाया।

 

इस दौरान काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। मौके पर पुलिस द्वारा मौजूद लोगों पूछताछ की गई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मृतक के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि शव गमछे के सहारे से पेड़ पर झूला हुआ देखा गया है ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है।

 

हालांकि यह आत्महत्या है या हत्या से जुड़ा मामला है ये शव के पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलवक्त पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories