TOP BANNER
Sponsored

श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम में सफलतापूर्वक किया गया घुटने एवं कुल्हे के जोड़ का प्रत्यारोपण

गिरिडीह : शहर के पुराना चिरैयाघाट रोड स्थित श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम वर्षों से कम से कम खर्च में कई बड़े ऑपरेशन कर मरीजों को नया जीवन दे चुका है. इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए नर्सिंग होम ने इस बार अलग-अलग मरीजों का घुटने एवं कुल्हे के जोड़ का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया है. नर्सिंग

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 7, 2024 Jun 7 62 Views
Share

गिरिडीह : शहर के पुराना चिरैयाघाट रोड स्थित श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम वर्षों से कम से कम खर्च में कई बड़े ऑपरेशन कर मरीजों को नया जीवन दे चुका है. इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए नर्सिंग होम ने इस बार अलग-अलग मरीजों का घुटने एवं कुल्हे के जोड़ का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया है. नर्सिंग होम के संचालक डॉ. एस. के. डोकानिया और डॉ. नीरज डोकानिया के प्रयास से डॉ. कासिद रजा की देखरेख में जिले के बजटो निवासी 60 वर्षीय ननकी देवी के घुटने एवं बिहार राज्य के जमुई जिले के रहने वाले 65 वर्षीय बसंत राय के कुल्हे के जोड़ का प्रत्यारोपण किया गया है.

बताया गया कि गिरिडीह में पहली बार घुटने एवं कुल्हे के जोड़ का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया गया है. चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणी इस नर्सिंग होम जोड़ के दर्द का इलाज, हड्डी से संबंधित बीमारियों का इलाज के अलावे डॉ. नीरज डोकानिया द्वारा कुशलतापूर्वक लेप्रोस्कोपी से पित्त की थैली, अपेंडिस्क, बच्चेदानी, एक्टोपिक जेस्टेशन, पेनक्रियाज की पत्थरी, किडनी की पथरी, प्रोस्टेट, दूरबीन के द्वारा पित्त के थैले की पथरी, मोतियाबिंद का ऑपरेशन नियमित रूप से किया जा रहा है.

डॉ. एस. के. डोकानिया ने बताया कि उनके इस नर्सिंग होम में अत्याधुनिक संसाधनों के साथ डायलेसिस और आईसीयू की भी बेहतर सुविधा उपलब्ध है. साथ ही उनके इस नर्सिंग होम में आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से मरीजों का इलाज किया जा रहा है. इसी का परिणाम है कि आज केवल गिरिडीह ही नहीं, बल्कि दूसरे जिलों और राज्य से भी मरीज नर्सिंग होम आ रहे हैं और अपनी समस्या को दूर कर ख़ुशी से अपने घर वापस लौट रहे हैं. डॉ. डोकानिया ने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधा के लिए नर्सिंग होम के द्वारा समय-समय पर विशेष नि:शुल्क कैंप भी आयोजित किए जाते रहते हैं, ताकि लोग बिमारियों के प्रति सचेत रहे और ससमय इसका इलाज करवा सके.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories