AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

निर्माणाधीन मकान में मिली मजदूर की लाश, मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के जोरबाद गांव के एक निर्माणाधीन मकान में शनिवार को 28 वर्षीय मजदूर मनोज दास का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक के मुंह से काफी झाग निकल रहा था. निर्माणाधीन मकान में शव मिलने की घटना की सूचना मिलते ही पचंबा थाना प्रभारी नीतीश कुमार भी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के जोरबाद गांव के एक निर्माणाधीन मकान में शनिवार को 28 वर्षीय मजदूर मनोज दास का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक के मुंह से काफी झाग निकल रहा था. निर्माणाधीन मकान में शव मिलने की घटना की सूचना मिलते ही पचंबा थाना प्रभारी नीतीश कुमार भी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तहकीकात शुरू कर दी.

पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक मजदूर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पपरावाटांड का रहने वाला था .घटना की सूचना परिजनों को मिलने के बाद उसका छोटा भाई छोटू दास घटनास्थल पर पहुंचा. इस क्रम में उसने बताया कि 1 सप्ताह से उसका भाई घर छोड़कर जोरबाद गांव में ही रह रहा था. गांव के ही गोपी दास के साथ वह मजदूरी किया करता था.

बताया कि उसके भाई और भाभी के बीच विवाद चल रहा था. वहीं मृतक के साथी गोपी दास ने पुलिसिया पूछताछ में बताया कि शुक्रवार देर रात मनोज अत्यधिक शराब के नशे में यहां आया था और उसने तबीयत ठीक नहीं होने की बात कही थी. शनिवार सुबह काम पर जाने के दौरान मनोज ने तबीयत ठीक नहीं होने की बात कह कर वहीं रुक गया. दोपहर में ग्रामीणों ने उसकी मौत की सूचना दी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इधर इस संबध में थाना प्रभारी नितीश कुमार ने कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले के अनुसंधान की जा रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories