TOP BANNER
Sponsored

खाद्य पदार्थों से ढककर ले जाया जा रहा था देशी शराब व महुआ, दो गिरफ्तार

तिसरी : लोकाय थाना प्रभारी पप्पू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन जांच अभियान के दौरान लोकाय नयनपुर गांव के पास चार पहिया वाहन से देशी एक गेलन शराब बरामद किया है. वहीं इस मामले में पुलिस ने चालक व व्यवसायी को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि वाहन जांच के क्रम

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 20, 2021 Feb 20 33 Views
Share

तिसरी : लोकाय थाना प्रभारी पप्पू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन जांच अभियान के दौरान लोकाय नयनपुर गांव के पास चार पहिया वाहन से देशी एक गेलन शराब बरामद किया है. वहीं इस मामले में पुलिस ने चालक व व्यवसायी को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि वाहन जांच के क्रम में खाद्य पदार्थ के नीचे देशी शराब व महुआ का बोरा मिला. वहीं इस मामले में चालक शंकर राय व व्यवसायी राजकुमार साव को गिरफ्तार किया गया है.

जब्त वाहन तिसरी की ओर से नारोटांड गांव घर जा रहा था. बताया जाता है कि नारोटांड से थानसिंगडीह होकर बिहार शराब की सप्लाई की जाती है. इस मामले में कांड संख्या 3/21 दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. वहीं वाहन मालिक इन्द्रदेव साव पर भी मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार राजकुमार साव अवैध शराब सप्लाई और एफसीआई का चावल खरीद बिक्री करने में इस वाहन का उपयोग करता था. जिसके कारण वाहन में जन वितरण प्रणाली लिखा हुआ है. दो वर्ष पुर्व भी राजकुमार साव समेत अन्य पर शराब सप्लाई करने के मामले में लोकाय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories