TOP BANNER
Sponsored

ज़मीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, महिला समेत 7 घायल

गावां : थाना क्षेत्र के बेलाखुट्टा में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक महिला समेत सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसमें एक वृद्ध समेत दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 20, 2021 Feb 20 39 Views
Share

गावां : थाना क्षेत्र के बेलाखुट्टा में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक महिला समेत सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसमें एक वृद्ध समेत दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इधर घटना के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने गावां थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रथम पक्ष के प्रमिला देवी पति शंकर यादव का कहना है कि पड़ोस के ही राधे प्रसाद यादव, लखन यादव, रमेश यादव सुबोध यादव आदि मेरे जमीन पर जबरन काम कराने लगा, जिसका वे सभी लोग विरोध किया तो घर में घुसकर मेरे बेटे संतोष कुमार, बजरंगी यादव व पति के साथ लाठी डंडे से मारपीट करने लगा। जब मैं उसे बचाने के लिए गई तो मुझे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया।

जबकि दूसरे पक्ष के राधे प्रसाद यादव पिता स्व छोटू महतो का कहना है कि प्रमिला देवी मेरे जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। जिसका मापी भी हुआ है। इसमें मेरा कुछ हिस्सा उसके घर में पड़ता है। जिसपर हमलोग उसे खाली करने के लिए बोले तो कहा कि नहीं खाली करेंगे, जो करना है कर लो और वे लोग अचानक लाठी डंडे से मारपीट करने लगा। जिससे मेरा माथा फट गया है और मेरा भाई लखन प्रसाद यादव, बेटा रमेश यादव आदि भी जख्मी हो गए।

MIDDLE
Sponsored

इसी बीच झगड़ा शांत कराने पहुंचे हमारे एक रिश्तेदार सुबोध कुमार भागवत को भी उनलोगों ने मारकर जख्मी कर दिया।

इधर, थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories