AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की संदेहास्पद स्थिति में मौत, चट्टान के किनारे मिला शव

गावां : थाना क्षेत्र के चरकी चांदनी चूल्हा वाटरफॉल में दोस्तों के साथ स्नान करने गए एक किशोर की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि प्रखंड के माल्डा निवासी गुड्डू तिवारी का 17 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 25, 2021 Jul 25 37 Views
Share

गावां : थाना क्षेत्र के चरकी चांदनी चूल्हा वाटरफॉल में दोस्तों के साथ स्नान करने गए एक किशोर की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि प्रखंड के माल्डा निवासी गुड्डू तिवारी का 17 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ नहाने के लिए घर से 12 किमी दूर चरकी के चांदनी चूल्हा वाटरफॉल गया था। इस बीच डूबने से उसकी मौत हो गई। जिसके बाद साथ में गए दोस्तों ने इसकी जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ उनके परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही निमाडीह मुखिया प्रतिनिधि, माल्डा मुखिया प्रतिनिधि सहित परिजन व कई ग्रामीण स्थल पर पहुंचे और शव की खोजबीन करने लगे। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद चट्टानों के बीच शव बरामद किया गया। मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान व नाक से झाग निकलते देख इसकी सूचना गावां थानेदार सूरज कुमार को दी गई। सूचना पर थानेदार सूरज कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। समाचार लिखे जाने तक शव घटना स्थल पर ही पड़ा हुआ था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories