TOP BANNER
Sponsored

फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

परसन : ओपी के कैलाढाव में एक विवाहिता के फंदे से झूल आत्महत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया है. मृतका 25 वर्षीय शहनाज खातून थी. वहीं मृतका का पति शहनवाज अंसारी है जो कि फिलहाल बैंगलोर में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है. मिली जानकारी के अनुसार दो साल पूर्व ही शादी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 25, 2021 Jul 25 33 Views
Share

परसन : ओपी के कैलाढाव में एक विवाहिता के फंदे से झूल आत्महत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया है. मृतका 25 वर्षीय शहनाज खातून थी. वहीं मृतका का पति शहनवाज अंसारी है जो कि फिलहाल बैंगलोर में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है. मिली जानकारी के अनुसार दो साल पूर्व ही शादी हुई थी. हालांकि शहनाज ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है. मृतका की सास-ससुर ने बताया कल रात खाना खाने के बाद वह कमरे में चली गई थी. सुबह जब देर तक नहीं उठी तो जाकर देखने पर पाया कि वह पंखे के सहारे फंदे से झूली हुई थी.

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. इस बाबत परसन ओपी प्रभारी अभिषेक रंजन ने कहा कि लड़की के मायके वालों से अभी तक किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है. अगर आवेदन दिया जाता है तो अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories