AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लापता भाइयों के हत्या का विरोध, बरनवाल समाज ने की बैठक

तिसरी : जमुई जिला के खैरा थाना क्षेत्र के मनवा पहाड़ी के जंगल में लापता भाई अंशु व चंदन बरनवाल की हत्या घटना के विरोध में तिसरी बरनवाल धर्मशाला में रविवार को झारखंड व बिहार सीमा के जिला व कई प्रखंड से बरनवाल समाज के अध्यक्ष व सैकड़ों की संख्या में समाज के प्रबुध लोगों


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तिसरी : जमुई जिला के खैरा थाना क्षेत्र के मनवा पहाड़ी के जंगल में लापता भाई अंशु व चंदन बरनवाल की हत्या घटना के विरोध में तिसरी बरनवाल धर्मशाला में रविवार को झारखंड व बिहार सीमा के जिला व कई प्रखंड से बरनवाल समाज के अध्यक्ष व सैकड़ों की संख्या में समाज के प्रबुध लोगों ने एक बैठक की. बैठक में मृतकों की आत्मा के लिए मौन रख कर शोक सभा का आयोजन किया गया.

इसके बाद बरनवाल समाज बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकर बरनवाल व गिरिडीह जिला अध्यक्ष लखन बरनवाल ने कहा कि झारखण्ड सरकार सबसे पहले उन पदाधिकारी पर कार्रवाई करें जिन्होंने इस मामले को संज्ञान में नहीं लिया. बैठक में उपस्थित समाज के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन व सरकार से मांग किया कि जल्द से जल्द मुख्य आरोपी को पकड़करजेल भेजे और साथ ही पीड़ित परिवार के परिजनों को पचास लाख मुआवजा और एक नौकरी देने का काम करें. नहीं तो समाज के लोग सड़क से सदन तक पीड़ित परिवार के लिए लड़ाई लड़ेंगे.

बैठक में आदित्य बरनवाल, गिरिडीह जिला इसरी बाजार से निशांत बरनवाल, गाँवा से दुर्गा प्रसाद,संदीप बरनवाल, मंडरो से बिकाश बरनवाल, तिसरी प्रखंड से मोहन बरनवाल, लक्ष्मण मौदि, त्रिभुवन बरनवाल, मुरारी बरनवाल, रिन्कु बरनवाल, उमेश बरनवाल समेत अन्य लोग शामिल थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories