AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लॉकडाउन में अभ्रख क्षेत्र के बच्चों की पढाई जारी रखने हेतु सत्यार्थी फाउंडेशन द्वारा बच्चों को दिया गया स्मार्ट फोन

गावां : अभ्रख क्षेत्र के बच्चों की लॉकडाउन में भी पढ़ाई जारी रखने के प्रयास के तहत आज गावां स्थित डाक बंगला सभागार में बाल मित्र ग्राम ढिलुआ, अमतरो और सिमरापताल के बच्चों को कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा थाना प्रभारी सूरज कुमार की मौजूदगी में स्मार्ट फ़ोन उपलब्ध करवाया गया। थाना प्रभारी सूरज कुमार

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 25, 2021 Jul 25 22 Views
Share

गावां : अभ्रख क्षेत्र के बच्चों की लॉकडाउन में भी पढ़ाई जारी रखने के प्रयास के तहत आज गावां स्थित डाक बंगला सभागार में बाल मित्र ग्राम ढिलुआ, अमतरो और सिमरापताल के बच्चों को कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा थाना प्रभारी सूरज कुमार की मौजूदगी में स्मार्ट फ़ोन उपलब्ध करवाया गया। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि फोन का सदुपयोग बच्चे ठीक से कर सकें, इसको लेकर स्कूल प्रबंधन समिति और शिक्षक को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। लॉक डाउन के दौरान सत्यार्थी फाउंडेशन की यह पहल वंदनोय है। जिप सदस्य राजेन्द्र चौधरी ने

कहा कि सुदूरवर्ती गांवों में बच्चों की शिक्षा एवं सुरक्षा को लेकर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के काम की जितनी भी तारीफ़ की जाय वह कम है। बता दें मोबाइल की निगरानी एवं सदुपयोग सही तरीके से हो इसके लिए स्कूल प्रबंधन समिति शिक्षक एवं बाल पंचायत के बच्चों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के सहायक परियोजना पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लॉक डाउन के चलते लंबे समय से विद्यालय बन्द हैं। और गरीब परिवार के बच्चों के लिए स्मार्ट फोन खरीद पाना मुश्किल है। जिस कारण बच्चे अपनी पढाई जारी नही रख पा रहे हैं। इससे अभ्रख क्षेत्र के गांवो में बाल विवाह व बाल श्रम की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। उक्त समस्या को रोकने एवं बच्चों की पढाई को जारी रखने के प्रयास के तहत संगठन द्वारा प्रत्येक बाल मित्र ग्राम में स्मार्ट फोन उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है ।
आज बाल मित्र ग्राम
सिमरापताल, ढिलुआ और अमतरो के बच्चों के बीच 8 मोबाइल प्रदान किया गया।
उक्त कार्यक्रम में थाना प्रभारी सूरज कुमार,सांसद प्रतिनिधि श्रीराम कुमार,विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह,चंद्रशेखर आजाद,जिप सदस्य राजेन्द्र चौधरी, बड़े बाबू अरविंद कुमार, मुनील कुमार,सुबोध कुमार, बाल पंचायत की उषा कुमारी,प्रीति कुमारी, महेश बास्के, अमित कुमार,कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के वरिष्ठ कार्यकर्ता मो.आरिफ अंसारी, सुरेन्द्र सिंह,वेंकटेश प्रजापति,सतीश मिस्त्री,सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories