AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

1 अप्रैल से गायब थी किशोरी, पेड़ से लटका मिला शव

रांची : बीते 1 अप्रैल से गायब 12 वर्षीय किशोरी का शव सोमवार को एक पेड़ से लटका मिला है। शव सिल्ली थाना क्षेत्र के राम डेरा के समीप हिरन पार्क जंगल के ऊपर हाट के नजदीक पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला है। परिजनों ने शव की पहचान की है। किशोरी के गायब रहने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांची : बीते 1 अप्रैल से गायब 12 वर्षीय किशोरी का शव सोमवार को एक पेड़ से लटका मिला है। शव सिल्ली थाना क्षेत्र के राम डेरा के समीप हिरन पार्क जंगल के ऊपर हाट के नजदीक पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला है। परिजनों ने शव की पहचान की है। किशोरी के गायब रहने को लेकर पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। परिजन खुद से किशोरी की खोजबीन में लगे थे । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

बता दें कि किशोरी के कपड़े फटे हुए थे और नीचे के हिस्से में कपड़े नहीं थे। स्थानीय ग्रामीण दुष्कर्म कर हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। घटना के बाबत सिल्ली थाना प्रभारी बीरेंद्र पासवान ने कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories