TOP BANNER
Sponsored

मजदूरी नहीं मिलने से परेशान हैं जय श्री रबर फैक्टरी के कामगार, आवेदन सौंप कार्रवाई की मांग

गिरिडीह : मजदूरी नहीं दिए जाने से आक्रोशित कामगार सोमवार को श्रम कार्यालय पहुंचे और श्रम अधीक्षक को आवेदन सौंपकर मजदूरी दिलाये जाने की मांग की। ये सभी कामगार शहर के मोहनपुर स्थित जय श्री रबर फैक्टरी के कर्मी हैं। बताया कि 22 मार्च को घोषित जनता कर्फ्यू के दिन तक सभी मजदूर फैक्टरी में

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 6, 2020 Apr 6 63 Views
Share

गिरिडीह : मजदूरी नहीं दिए जाने से आक्रोशित कामगार सोमवार को श्रम कार्यालय पहुंचे और श्रम अधीक्षक को आवेदन सौंपकर मजदूरी दिलाये जाने की मांग की। ये सभी कामगार शहर के मोहनपुर स्थित जय श्री रबर फैक्टरी के कर्मी हैं। बताया कि 22 मार्च को घोषित जनता कर्फ्यू के दिन तक सभी मजदूर फैक्टरी में काम करते रहे है। लेकिन आज तक इनके काम का भुगतान नहीं किया गया है। मजदूरों का कहना है कि सरकारी नियम के अनुसार तो प्रबंधन को उन्हें 1 महीने का वेतन देना चाहिए था। मगर पिछले महीने 22 दिन काम किया है। इसका भी वेतन उन्हें नहीं दिया गया है। जिसके उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।

कहा कि फैक्टरी लॉकडाउन की वजह से बंद हुई है। कम से कम ड्यूटी का ही वेतन मिल जाता तो उन्हें राहत होती। आवेदन सौंपने वालों में प्रकाश दास, सुजीत नाथ, राजू तुरी, मनोज दास, काली पासवान, हारून आदि शामिल है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories