AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों ने परीक्षा में दिखाया दम, रोहित ओरांव बने कॉलेज टॉपर

गिरिडीह : सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गिरिडीह के डिप्लोमा पंचम सेमेस्टर (सत्र 2022-25) का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही संस्थान में उत्साह का माहौल है। इस बार कुल 137 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और सभी का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक डॉ. बिजय सिंह ने कहा कि संस्थान का


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गिरिडीह के डिप्लोमा पंचम सेमेस्टर (सत्र 2022-25) का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही संस्थान में उत्साह का माहौल है। इस बार कुल 137 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और सभी का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक डॉ. बिजय सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्रों को तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण के जरिए स्वावलंबी बनाना है।

सिविल विभाग में कुल 32 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। रोहित ओरांव ने 83.13 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विभाग ही नहीं, पूरे कॉलेज में टॉप किया। कल्पना ओरांव ने 75.13 प्रतिशत और खुशबू भगत ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

इलेक्ट्रिकल विभाग में 49 विद्यार्थी शामिल हुए। पलक कुमारी ने 78.88 प्रतिशत अंक के साथ ब्रांच टॉप किया। राजेंद्र कुमार ने 76.25 प्रतिशत और बिकाश रजक ने 71.38 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मैकेनिकल विभाग में कुल 56 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। अजय मंडल ने 75.38 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया। आदित्य कुमार राणा ने 75.13 प्रतिशत और अम्मार खालिद ने 72.88 प्रतिशत अंक लाकर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

हर वर्ष की तरह इस बार भी छात्रों के शानदार प्रदर्शन ने संस्थान की गुणवत्ता को सिद्ध किया है। परीक्षा परिणाम से छात्र, शिक्षक और अभिभावक सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories