AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

खेत जा रहे बुजुर्ग की वज्रपात से मौत, गांव में पसरा मातम

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना अंतर्गत मटरुखा गांव में शुक्रवार की सुबह आसमानी कहर बरपा। इस दौरान खेत की ओर जा रहे 65 वर्षीय भरत मंडल की वज्रपात की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से गांव में गमगीन माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना अंतर्गत मटरुखा गांव में शुक्रवार की सुबह आसमानी कहर बरपा। इस दौरान खेत की ओर जा रहे 65 वर्षीय भरत मंडल की वज्रपात की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से गांव में गमगीन माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे भरत मंडल रोज़ की तरह अपने खेत की ओर निकले थे। तभी मौसम ने अचानक करवट ली, काले बादल छा गए और तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। खेत के नजदीक पहुंचे ही थे कि अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए।

घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन और ग्रामीण खेत की ओर भागे और भरत मंडल का शव वहां पड़ा मिला।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

घटना की सूचना पाकर मुफ्फसिल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मुआवजा और आर्थिक सहायता की मांग की है। जनप्रतिनिधियों ने भी सरकार से पीड़ित परिवार को मदद देने की अपील की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories