TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह में सुभाष इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, बीबीए और बीसीए में शत-प्रतिशत रिजल्ट

गिरिडीह : सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गिरिडीह के बीबीए और बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2022-25 का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। संस्थान के विद्यार्थियों ने इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। जानकारी के मुताबिक, बीबीए और बीसीए दोनों विभागों का शत-प्रतिशत रिजल्ट आया है। कुल 46 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 17, 2025 Jul 17 59 Views
Share

गिरिडीह : सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गिरिडीह के बीबीए और बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2022-25 का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। संस्थान के विद्यार्थियों ने इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। जानकारी के मुताबिक, बीबीए और बीसीए दोनों विभागों का शत-प्रतिशत रिजल्ट आया है। कुल 46 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें बीबीए के 13 और बीसीए के 33 विद्यार्थी शामिल थे।

बीसीए विभाग में 4 विद्यार्थियों ने 8 एसजीपीए, 12 विद्यार्थियों ने 7 एसजीपीए और 17 विद्यार्थियों ने 6 एसजीपीए प्राप्त किया। वहीं बीबीए में नूरी परवीन ने 9 एसजीपीए के साथ न सिर्फ ब्रांच टॉपर बल्कि कॉलेज टॉपर भी बनीं। उन्होंने 504 अंक प्राप्त किए। नीलू कुमारी ने 8.83 एसजीपीए (505 अंक) लाकर दूसरा और मो. हसमुख ने 8.83 एसजीपीए (490 अंक) लाकर तीसरा स्थान हासिल किया।

इसी तरह बीबीए विभाग की तसबीह परवीन ने 8.30 एसजीपीए (471 अंक) के साथ ब्रांच टॉप किया। आदित्य राज विश्वकर्मा ने 8.30 एसजीपीए (467 अंक) लाकर दूसरा और तनीषा गुप्ता ने 8.17 एसजीपीए (467 अंक) के साथ तीसरा स्थान पाया।

MIDDLE
Sponsored

इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक डॉ. बिजय सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि संस्थान का उद्देश्य सिर्फ पढ़ाई नहीं बल्कि मेहनत और रोजगार की दिशा में विद्यार्थियों को स्वावलंबी बनाना है। विभाग प्रमुख सुधाकर शरण और मकबूल आलम ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों को दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories