TOP BANNER
Sponsored

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत, गांव में मातम

हिरोडीह : थाना क्षेत्र के चुगलखार में देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से उमेशचंद्र पाण्डेय की मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। वे चुगलखार गांव के ही रहने वाले थे और किसी कार्यक्रम में नाल बजाने जा रहे थे। रात में सड़क किनारे उनकी बाइक और शव

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 18, 2025 Jul 18 22 Views
Share

हिरोडीह : थाना क्षेत्र के चुगलखार में देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से उमेशचंद्र पाण्डेय की मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। वे चुगलखार गांव के ही रहने वाले थे और किसी कार्यक्रम में नाल बजाने जा रहे थे।

रात में सड़क किनारे उनकी बाइक और शव पड़ा मिला, जिससे अंदेशा है कि किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। मौके पर पहुंचे जिला परिषद सदस्य सह माले नेता विजय पाण्डेय ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी और जगह-जगह स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। स्थानीय प्रशासन ने स्पीड ब्रेकर लगाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories