TOP BANNER
Sponsored

इंटर परीक्षा से वंचित होने पर विद्यार्थियों ने किया सड़क जाम, एडमिट कार्ड नहीं आने से परीक्षा से वंचित हुए विद्यार्थी, एसडीएम ने वैकल्पिक व्यवस्था का दिया भरोसा

गिरिडीह : एक क्लास टीचर की लापरवाही के कारण 52 विद्यार्थियों का भविष्य अधार में लटक गया है।गिरिडीह स्थित अजीडीह प्लस टू उच्च विद्यालय के इंटर के 52 विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र नहीं आने से छात्रों में आक्रोश है। गुस्साए विद्यार्थियों ने सोमवार को गिरिडीह धनबाद मुख्य मार्ग के चाइना फैक्ट्री मोड़ के पास सड़क

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 5, 2024 Feb 5 48 Views
Share

गिरिडीह : एक क्लास टीचर की लापरवाही के कारण 52 विद्यार्थियों का भविष्य अधार में लटक गया है।गिरिडीह स्थित अजीडीह प्लस टू उच्च विद्यालय के इंटर के 52 विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र नहीं आने से छात्रों में आक्रोश है। गुस्साए विद्यार्थियों ने सोमवार को गिरिडीह धनबाद मुख्य मार्ग के चाइना फैक्ट्री मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया और विद्यालय के क्लास टीचर और प्रधानाध्यापक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके कारण सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया, सड़क के दोनों किनारो पर गाड़ियों की लंबी जाम लग गई इधर विद्यार्थी अपने भविष्य को चौपट होते देख शासन प्रशासन और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी करते रहे। विद्यार्थियों के द्वारा किए गए सड़क जाम से यात्रियों को भी काफी परेशान परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

इधर सड़क जाम की जानकारी होते हैं सदर अनुमंडल पदाधिकारी विशालदीप खलको एसडीपीओ बिनोद रवानी डीएसई विनय कुमार मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों से पूरे मामले की जानकारी ली और उन्हें समझा बूझकर शांत करवाया साथ ही विद्यार्थियों को सड़क से हट जाने का आग्रह किया वहीं एसडीएम ने बच्चों को परीक्षा में बैठने की वैकल्पिक व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया है इसके बाद बच्चों ने राहत की सांस ली और सड़क जाम को हटा लिया इस दौरान एसडीएम ने कहा कि इसके लिए जो लोग भी दोषी हैं उन पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी वहीं विद्यार्थियों का भविष्य बर्बाद ना हो इसके लिए भी यह तत्काल कदम उठाया जाएगा।  इधर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि क्लास टीचर की गलती के कारण 52 बच्चों का एडमिट कार्ड नहीं आ पाया है इसके लिए उन्होंने बीते 2 फरवरी को जैक बोर्ड से संपर्क किए हुए हैं और बच्चों का सत्र बर्बाद ना हो इसके लिए जैक बोर्ड के सचिव से परीक्षा से वंचित छात्राओं के लिए विशेष परीक्षा लेने के लिए पत्राचार किया है। वहीं विद्यार्थियों द्वारा सड़क करने की सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता चुन्नू कांत और कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष हसनैन अली ने दोषी शिक्षक और प्रधानाध्यापक पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories