AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
बाइक पर सवार होकर खिजूरी से आ रहे थे तिसरी, तभी हो गया यह हादसा
लोकाय थाना क्षेत्र के बरदौनी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं मृतक और घायल युवक
गिरिडीह : तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिसरी – खिजुरी मुख्य मार्ग पर गम्हरियाटांड स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के समीप रविवार की शाम अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से दो बाईक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक बाईक सवार का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है।
उक्त तीनों बाइक सवार लोकाय थाना क्षेत्र के बरदौनी गांव के बताए जा रहे हैं। मृतक का नाम बुधन हेमब्रम पिता सोमरा हेमब्रम और तालो हेमब्रम पिता दुमका हेमब्रम जबकि राजेश मरांडी पिता बजल मरांडी घायल बताए जा रहें है
घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीन युवक स्पलेंडर बाईक पर सवार होकर खिजुरी से तिसरी की ओर आ रहे थे। इसी क्रम में पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से जा रहे एक हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे बुधन हेमब्रम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि राजेश मरांडी और तालो हेमब्रम गंभीर रूप से घायल होकर अचेता अवस्था में वहीं गिर पड़े। इस बीच हाईवा चालक उक्त वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया।वहीं घटना के बाद स्थानीय मुखिया किशोरी साव समेत अन्य लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मुखिया किशोरी साव ने 108 एम्बुलेंस सेवा को फोन करते हुए घटनाक्रम की जानकारी तिसरी थाने को दी। जिसके बाद एंबुलेंस से घायल दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी लाया गया जहां डॉक्टर जैनेंद्र और स्वास्थ्य कर्मी अनूप ने उनका प्राथमिक उपचार किया लेकिन स्थिति गंभीर रहने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया इसी बीच रास्ते में ही तालो हेमब्रम ने भी दम तोड़ दिया।इधर तिसरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुट गई है।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।
Join Now