AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रफ्तार का कहर, सड़क से उतरकर घर से टकराई ओमनी कार, 6 घायल, चालक की स्थिती गंभीर

डुमरी : थाना इलाके के जामतारा करियारी में शुक्रवार की शाम रफ्तार का कहर टूटा और 6 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार तेज़ रफ़्तार ओमनी कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर एक घर की दीवार से जा टकराई। टक्कर के बाद जोरदार आवाज सुन लोगों के होश उड़ गए। इस दौरान लोग


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डुमरी : थाना इलाके के जामतारा करियारी में शुक्रवार की शाम रफ्तार का कहर टूटा और 6 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार तेज़ रफ़्तार ओमनी कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर एक घर की दीवार से जा टकराई। टक्कर के बाद जोरदार आवाज सुन लोगों के होश उड़ गए। इस दौरान लोग छत व घर से बाहर निकले तो देखा कि वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। मौके पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर सभी को वैन से बाहर निकाला और सभी को डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहीं डुमरी रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चालक व एक अन्य की गंभीर स्थिती को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया गया। जबकि 3 घायल की स्थिती सामान्य है।

ये हैं घायल

घायलों में सुरेश सिंह, कोलेश्वर सिंह, भुवनेश्वर सिंह, विजय सिंह, अजय सिंह और गणेश सिंह शामिल है। जिसमें चालक गणेश सिंह और विजय सिंह की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पूजा का प्रसाद खाकर लौट रहे थे सभी

मिली जानकारी के अनुसार बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के खरपीटो गांव के लोग ओमनी से बगोदर के सोनापहाड़ी गए थे । वहां से पूजा का प्रसाद ग्रहण करने के बाद सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह घटना हो गई।

कार में मिली शराब की बोतलें

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

घटना के बाद डुमरी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ओमनी कार को कब्जे में ले लिया। मौके पर कार में अंग्रेजी शराब की कई बोतलें मिली है कयास लगाया जा रहा है कि सभी ने शराब पी रखी हो। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories