AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध सीमावर्ती इलाके में उत्पाद विभाग का छापा, भारी मात्रा में स्प्रिट और रंगीन विदेशी शराब जब्त

धंधेबाज फरार, मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटा विभाग गिरिडीह : अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध गिरिडीह और कोडरमा उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप छापेमारी कर भारी मात्रा में स्प्रिट और रंगीन विदेशी शराब को जब्त किया है। बताया गया कि दोनों जिलों की टीम ने घोड़थम्बा ओपी के करमाटांड़ पहाड़ी एवं मरकच्चो


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

धंधेबाज फरार, मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटा विभाग

गिरिडीह : अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध गिरिडीह और कोडरमा उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप छापेमारी कर भारी मात्रा में स्प्रिट और रंगीन विदेशी शराब को जब्त किया है। बताया गया कि दोनों जिलों की टीम ने घोड़थम्बा ओपी के करमाटांड़ पहाड़ी एवं मरकच्चो थाना के बरियारडीह में छापा मारा। इस दौरान टीम ने करमाटांड़ से 4 हजार 7सौ 50 लीटर स्प्रिट और 7 सौ लीटर रंगीन विदेशी शराब जब्त किया। वहीं कोडरमा के बरियारडीह में टीम ने 4 हजार लीटर स्प्रिट बरामद किया। हालांकि दोनों ही जगह अंधेरे का लाभ उठाकर धंधेबाज मौके से भाग खड़े हुए।

चुनाव के मद्देनजर चलाया जा रहा विशेष अभियान

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस बाबत छापेमारी दल में शामिल उत्पाद अवर निरीक्षक कुमार महेंद्र देवगम ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार की रात विशेष अभियान चलाया गया। बताया कि धंधेबाजों को चिंहित कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

छापेमारी दल में ये थे शामिल

छापेमारी दल का नेतृत्व उत्पाद अधीक्षक महेंद्र देव सिंह, कोडरमा उत्पाद अधीक्षक कर रहे थे। जबकि छापेमारी दल में उत्पाद अवर निरीक्षक गिरिडीह मनीष कुमार, कुमार महेंद्र देवगम, कोडरमा उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर निखिल कुमार, शिवसागर महतो, गिरिडीह उत्पाद में पदस्थापित हवलदार राम वचन यादव,भगवान राय,अजय सिंह,सुरेंद्र यादव,श्याम किशोर प्रसाद,बीरेंद्र सिंह समेत शास्त्र बल के जवान मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories