TOP BANNER
Sponsored

गांडेय सीट पर महाघमासान, उपचुनाव के रण में कूदे अर्जुन बैठा

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कराया नामांकन गिरिडीह : गांडेय विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन आजसू के केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा ने पार्टी से इस्तीफा देकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी है। नामांकन के अंतिम दिन अपने समर्थकों के साथ वो समाहरणालय

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 3, 2024 May 3 36 Views
Share

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कराया नामांकन

गिरिडीह : गांडेय विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन आजसू के केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा ने पार्टी से इस्तीफा देकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी है। नामांकन के अंतिम दिन अपने समर्थकों के साथ वो समाहरणालय पहुंचे और निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी के समक्ष एक सेट में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।

बता दें कि एक तरफ जहां पहले ही नामांकन कर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनावी मैदान में पूरा दमखम दिखा रहीं हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी के रूप में दिलीप वर्मा भी गांडेय उपचुनाव के रण में जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में अब अर्जुन बैठा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन कर सीट को और हॉट बना दिया है। अर्जुन बैठा के मैदान में उतर जाने से वोट में जबरदस्त बिखराव होने की संभावना है।

MIDDLE
Sponsored

अब 20 मई को मतदान कर जनता किसके सिर गांडेय का ताज पहनाएगी ये आगामी 04 जून को ही मालूम चलेगा, लेकिन अर्जून बैठा ने चुनावी समर में कूदकर मुकाबले को बेहद ही दिलचस्प बना दिया है। बता दें कि अर्जून बैठा के चुनाव लड़ने का सीधा असर एनडीए गठबंधन पर होगा। अब देखना होगा जनता किस ओर अपना रुझान दिखाती है कुर्सी की इस बड़ी लड़ाई में किसे क्षेत्र के प्रतिनिधित्व का मौका देती है। ब्यूरो रिपोर्ट समृद्ध सामाचार, गिरिडीह

 

https://www.facebook.com/100064024504271/posts/pfbid02NJjXj88uW8ae4tUrKpys6c99CW2T1btZSc2gkMrbSYxTSuUs69Dnxru2eFjhMn7gl/

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories