TOP BANNER
Sponsored

एसपी ने 5 करोड़ लूटकांड कांड के उद्भेदन करने पर एसआईटी टीम को किया सम्मानित

गिरिडीह : पुलिस ने 5 करोड़ रूपये लूट मामले में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कांड का उद्दभेदन करते हुए मास्टरमाइंड समेत 8 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। वहीं लूटे गए रकम में लगभग सवा 4 करोड़ रूपये ही बरामद कर लिए हैं। कांड के उद्देभदन को लेकर गुरुवार को अयोजित प्रेसवार्ता

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 21, 2023 Sep 21 24 Views
Share

गिरिडीह : पुलिस ने 5 करोड़ रूपये लूट मामले में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कांड का उद्दभेदन करते हुए मास्टरमाइंड समेत 8 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। वहीं लूटे गए रकम में लगभग सवा 4 करोड़ रूपये ही बरामद कर लिए हैं। कांड के उद्देभदन को लेकर गुरुवार को अयोजित प्रेसवार्ता में एसपी दीपक कुमार शर्मा ने टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर व नगद राशि से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शाबाशी दी और कहा कि ऐसे ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे।

 

इन पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को किया गया सम्मानित

 

मौके पर एसपी श्री शर्मा ने एसआइटी का नेतृत्व कर रहे खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार महतो, बगोदर सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम, पुलिस उपाधीक्षक साईबर क्राईम संदीप सुमन, जमुआ थाना प्रभारी बिपिन कुमार, धनवार थाना प्रभारी पिकु प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक धनवार थाना सत्यदीप कुमार, राहुल चौबे, गांवा थाना, अभिमन्यु परीहारी, तिसरी थाना, आरक्षी, जोधन महतो, तकनिकी शाखा ,आरक्षी राजेश गोप, पिताम्बर पाण्डेय, सन्नी कुमार, राजेश कुमार, अंगरक्षक हवलदार अखिलेश कुमार भानु, आरक्षी साकेत कुमार, चालक हवलदार टुनटुन कुमार साह, नरेश हजाम, रिजर्व गार्ड धनवार थाना, हवलदार नगीना पासवान, रिजर्व गार्ड धनवार थाना, हवलदार आसीन अंसारी, रिजर्व गार्ड धनवार थाना,आरक्षी राधेश्याम लकड़ा, हवलदार बसन्त सिंह सरदार, आरक्षी मंगरा उरॉव, मुकेश भगत, अंगरक्षक, मो0 नसीम, नेहाल अख्तर को सम्मानित किया।

दबोचा गया 5 करोड़ लूट मामले का मास्टरमाइंड खिरोध उर्फ गुलाब, लूट गए रकम में 4 करोड़ एक लाख 15 हजार 5 सौ रुपया हुआ अबतक बरामद

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories