AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रिश्ता शर्मसार: महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, फूफेरा भाई गिरफ्तार

गिरिडीह : धनवार थाना क्षेत्र से रिश्ते को शर्मसार करने वाला सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। देवघर में अपनी चार साल की बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही एक महिला को उसके फूफेरे भाई पर बहला-फुसलाकर अपनी गाड़ी में बैठाने और गिरिडीह लाकर उसके साथ जबरदस्ती करने का आरोप लगा है। मामले में

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 8, 2026 Oct 8 477 Views
Share

गिरिडीह : धनवार थाना क्षेत्र से रिश्ते को शर्मसार करने वाला सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। देवघर में अपनी चार साल की बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही एक महिला को उसके फूफेरे भाई पर बहला-फुसलाकर अपनी गाड़ी में बैठाने और गिरिडीह लाकर उसके साथ जबरदस्ती करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने आरोपी फूफेरे भाई को गिरफ्तार किया है।

प्राथमिकी किया गया दर्ज

घटना 1 अक्टूबर की बताई जा रही है। पीड़िता के बयान पर 7 अक्टूबर को धनवार थाना में कांड संख्या 254/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पीड़िता के अनुसार, उसका मायका गिरिडीह जिले में और ससुराल देवघर जिले में है। 1 अक्टूबर को वह अपनी चार साल की बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसका फूफेरा भाई मिला और उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि इसके बाद महिला को गिरिडीह लाया गया और एक दुकान में बने कमरे में उसके साथ जबरदस्ती की गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

फुफेरे भाई समेत अन्य पर आरोप

महिला ने पुलिस को दिए बयान में फूफेरे भाई के अलावा कुछ अन्य युवकों पर भी सामूहिक दुष्कर्म में शामिल होने का आरोप लगाया है। घटना के बाद महिला काफी डरी हुई थी। परिजनों को पूरी घटना बताने के बाद उसने पुलिस से शिकायत की।

शिकायत मिलने के बाद गिरिडीह एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories