TOP BANNER
Sponsored

देवरी में डायरिया का प्रकोप, पिता-पुत्री की मौत

गिरिडीह : देवरी थाना क्षेत्र स्थित बासडीह पंचायत के नावाबांध में डायरिया से पिता पुत्री के मौत हो जाने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय अशोक राम और 23 वर्षीय सुषमा की मौत अचानक तबियत बिगड़ने से हो गई। इस बाबत मृतक अशोक राम के भाई नारायण राम ने बताया कि सुषमा

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 22, 2023 Sep 22 51 Views
Share

गिरिडीह : देवरी थाना क्षेत्र स्थित बासडीह पंचायत के नावाबांध में डायरिया से पिता पुत्री के मौत हो जाने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय अशोक राम और 23 वर्षीय सुषमा की मौत अचानक तबियत बिगड़ने से हो गई। इस बाबत मृतक अशोक राम के भाई नारायण राम ने बताया कि सुषमा की तबियत गुरुवार को अचानक बिगड़ी उसके बाद उसे उल्टी और दस्त होने लगी उसके बाद अशोक राम,उसकी पत्नी सुनीता देवी और मां गुलबी देवी को भी उल्टी और दस्त होने लगा सभी को निजी स्तर से इलाज उपचार करवाया गया। इसी बीच देर रात करीब एक बजे सुषमा की मौत हो गई।इधर आनन- फानन में बाकी सदस्यों को देर रात ही इलाज के लिए निजी अस्पताल जमुआ ले गया। जहां इलाज के दौरान अशोक राम ने भी दम तोड़ दिया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय नावा बांध पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले और जानकारी लेने के बाद तुरंत इसकी सूचना देवरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुशलकांत कुमार को दी। इस दौरान उन्होंने गांव में कैंप लगाकर डायरिया के रोकथाम की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories