AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दबोचा गया 5 करोड़ लूट मामले का मास्टरमाइंड खिरोध उर्फ गुलाब, लूट गए रकम में 4 करोड़ एक लाख 15 हजार 5 सौ रुपया हुआ अबतक बरामद

गिरिडीह : जिले में हुए 5 करोड़ रूपये लूट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड के मास्टरमाइंड खिरोध साव उर्फ गुलाब साव को दबोच लिया है। गुरुवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते 21 जून को जमुआ थाना अंतर्गत बाटी मोड़ के पास क्रेटा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले में हुए 5 करोड़ रूपये लूट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड के मास्टरमाइंड खिरोध साव उर्फ गुलाब साव को दबोच लिया है। गुरुवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते 21 जून को जमुआ थाना अंतर्गत बाटी मोड़ के पास क्रेटा वाहन को रोककर वाहन में बने विशेष सैफ से 5 करोड़ लूट की घटना के बाद क्रेटा चालक मयूर सिंह के आवेदन पर जमुआ थाने में कांड संख्या 256/2023 दर्ज किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन एसपी अमित रेणु ने कांड के उद्देभद्न को लेकर विशेष टास्क फोर्स का गठन किया था। टास्क फोर्स की अगुवाई खोरीमहुआ एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो कर रहे थे।

 

पूर्व में दबोचे गए थे 6 अपराधी

 

इस मामले में जहां टास्क फोर्स की टीम ने कांड में शामिल 6 अपराधियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं कांड का मास्टरमाइंड खिरोध अपने हिस्से का रुपया लेकर फरार चल रहा था। उसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

 

कन्याकुमारी में छुपा था मास्टरमाइंड

 

इस क्रम में पुलिस ने दिल्ली समेत अन्य कई राज्यों में छापेमारी की, लेकिन शातिर खिरोध बार- बार अपना स्थान बदल रहा था। इसी बीच सूचना मिली कि खिरोध कन्याकुमारी में छिपा है। इसके बाद एक टीम को कन्याकुमारी भेजा गया और इस बार टीम ने खिरोध को दबोच लिया। इसके बाद पूछताछ करने पर उसने कांड में संलिप्तता स्वीकार कर ली और बरही थाना अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर रुपया छिपाकर रखने की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसके पार्किंग स्थल पर बनें अर्धनिर्मित मकान से जमीन के अंदर रखे 39 लाख रुपए को बरामद कर लिया साथ ही गैरेज के अंदर छुपाकर रखे गए घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

लूट गए रकम के साथ एक अन्य गिरफ्तार

इस क्रम में उसने अपने एक साथी का नाम बताया जिसपर टीम ने मुन्ना रविदास के घर में छापा मारा और यहां से 38 लाख 5 सौ रुपए बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने मुन्ना रविदास को भी गिरफ्तार किया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories