TOP BANNER
Sponsored

“सुप्रीम इंडस्ट्रीज के आरोपों पर सीताराम पॉलीप्लास्ट की दो-टूक प्रतिक्रिया”

Giridih : सीताराम पॉलीप्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड, गिरिडीह ने हाल ही में कंपनी के विरुद्ध प्रसारित आरोपों को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह हमेशा से गुणवत्तापूर्ण और मौलिक उत्पादों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा इस संबंध में मीडिया में चल रही अफवाहें पूरी तरह निराधार

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 2, 2025 Sep 2 65 Views
Share

Giridih : सीताराम पॉलीप्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड, गिरिडीह ने हाल ही में कंपनी के विरुद्ध प्रसारित आरोपों को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह हमेशा से गुणवत्तापूर्ण और मौलिक उत्पादों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा इस संबंध में मीडिया में चल रही अफवाहें पूरी तरह निराधार हैं।

कंपनी ने कहा कि उनके विरुद्ध की गई कार्रवाई किसी भी प्रकार की पुलिस छापेमारी नहीं थी, बल्कि स्थानीय आयुक्त (Local Commissioner) द्वारा की गई एक औपचारिक प्रक्रिया थी। इस दौरान फ़ैक्ट्री में किसी भी प्रकार का नकली या डुप्लीकेट माल नहीं पाया गया।

सीताराम पॉलीप्लास्ट ने बताया कि सुप्रीम इंडस्ट्रीज, जो एक बहुराष्ट्रीय और हजारों करोड़ की बड़ी कंपनी है, ने उनके उत्पादों को लेकर दिल्ली की अदालत में मामला दायर किया है। लेकिन यह केस पूरी तरह से झूठा और निराधार है।

MIDDLE
Sponsored

 

 

 

“छोटे उद्योगों को दबाने की रणनीति”

कंपनी का कहना है कि सुप्रीम इंडस्ट्रीज अपनी विशाल वित्तीय ताक़त और नेटवर्क का इस्तेमाल कर छोटे व क्षेत्रीय उद्योगों को प्रतिस्पर्धा से बाहर करने का प्रयास करती है। निराधार मुकदमे और झूठे प्रचार इसके साधन हैं। इसका उद्देश्य बाज़ार पर एकाधिकार कायम करना और ग्राहकों व डीलरों को गुमराह करना है।

 

कंपनी का कहना है हमारे यहाँ किसी भी तरह का नकली या डुप्लीकेट माल तैयार नहीं किया जाता। हम केवल अपने आधिकारिक और पंजीकृत ब्रांड ‘NIRMAAN’ तथा आवेदित ब्रांड ‘SUPEREMO’ के अंतर्गत ही उत्पाद बनाते और बेचते हैं। SUPEREMO का ट्रेडमार्क एप्लिकेशन भी विधिवत फाइल किया जा चुका है और इसका प्रकाशन ट्रेडमार्क जर्नल में हो चुका है। सुप्रीम जैसी बड़ी कंपनियां छोटे उद्योगों को दबाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही हैं। हम अदालत में इसका वाजिब जवाब देंगे।”

कंपनी ने यह भी बताया कि उसका ब्रांड NIRMAAN वर्ष 2011 से लगातार प्रयोग में है और 2018 में इसे विधिवत ट्रेडमार्क रजिस्ट्री में पंजीकृत किया गया था। इसी प्रकार SUPEREMO ब्रांड को भी 2024 में ट्रेडमार्क जर्नल में प्रकाशित किया गया।

MIDDLE
Sponsored

 

“भ्रामक अफवाहों पर विश्वास न करें”

सीताराम पॉलीप्लास्ट ने जनता, ग्राहकों और डीलरों से अपील की है कि वे बिना तथ्यात्मक पुष्टि वाली अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल कंपनी के मौलिक व गुणवत्तापूर्ण उत्पादों पर ही भरोसा बनाए रखें। किसी भी जानकारी के लिए सीधे कंपनी से संपर्क करें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories