AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह में रोटरी ग्रेटर का 24वां पदस्थापना दिवस, नई टीम ने संभाली कमान

गिरिडीह : रोटरी गिरिडीह ग्रेटर का 24वां पदस्थापना दिवस रविवार 31 अगस्त 2025 को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वर्ष 2024-25 के पदाधिकारियों ने अपना पदभार वर्ष 2025-26 के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिलापाल 3250 रो. राजन गण्डोतरा तथा गेस्ट ऑफ ऑनर रो. डॉ.


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : रोटरी गिरिडीह ग्रेटर का 24वां पदस्थापना दिवस रविवार 31 अगस्त 2025 को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वर्ष 2024-25 के पदाधिकारियों ने अपना पदभार वर्ष 2025-26 के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिलापाल 3250 रो. राजन गण्डोतरा तथा गेस्ट ऑफ ऑनर रो. डॉ. मो. आजाद उपस्थित रहे।

नई कार्यकारिणी समिति में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रो. सीए शंकर अग्रवाल को सौंपी गई है, जबकि सचिव रो. सीए रवि गाडिया बने। आई.पी.पी. का दायित्व रो. सीए ब्रह्मदेव प्रसाद को दिया गया है। सह-सचिव पद पर रो. डॉ. रितेश सिन्हा एवं रो. डॉ. निखिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद पर रो. सुबोध मोदी तथा प्रेसिडेंट इलेक्ट के रूप में रो. राजेन्द्र कुमार तर्वे चुने गए हैं। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी रो. सीए दीपक कुमार सोंथालिया को मिली है, वहीं सार्जेन्ट एट आर्म्स रो. अजय गुप्ता और सम्पादक रो. सीए सुमित अग्रवाल होंगे। डायरेक्टर क्लब एडमिनिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी रो. सुजय राज गुप्ता, डायरेक्टर क्लब मेम्बरशिप रो. विकाश शर्मा, डायरेक्टर सर्विस प्रोजेक्ट्स रो. डॉ. परिमल कुमार सिन्हा एवं रो. सुदिप्तो सामन्ता, डायरेक्टर रोटरी फाउंडेशन रो. सीए प्रकाश कुमार दत्ता तथा डायरेक्टर पब्लिक इमेज रो. अभिषेक छापरिया को सौंपी गई है।

कार्यक्रम में वर्ष 2024-25 के दौरान किए गए कार्यों की झलकियाँ भी प्रस्तुत की गईं। क्लब द्वारा पौधारोपण, काँवरिया सेवा शिविर, स्वतंत्रता एवं गणतंत्र दिवस समारोह, महिला दुष्कर्म के विरोध में कैंडल मार्च, रक्तदान शिविर, विभिन्न विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर, वृद्धाश्रम में नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण, मेगा हेल्थ चेकअप कैम्प और कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण जैसे कई महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य किए गए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वर्ष 2025-26 के लिए भी क्लब ने कई महत्वाकांक्षी योजनाएँ बनाई हैं। इनमें सदस्यता वृद्धि, विभिन्न इलाकों में रक्तदान शिविर, ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल चेकअप कैम्प, लिटरेसी प्रोजेक्ट के तहत शिक्षा व्यवस्था सुधार, निःशुल्क होमियोपैथिक क्लिनिक की स्थापना, छोटे बच्चों का निःशुल्क हृदय रोग ऑपरेशन, इंटर क्लब स्पोर्ट्स प्रतियोगिता, वृक्षारोपण, कैरियर काउंसलिंग और कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर शामिल हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रो. राजन गण्डोतरा और गेस्ट ऑफ ऑनर रो. पियुष मुसद्दी, रोटरी गिरिडीह अध्यक्ष रो. हरिन्दर सिंह मोंगिया, रोटरी गिरिडीह कपल की अध्यक्ष हेमा दत्ता, इनर व्हील क्लब गिरिडीह की सदस्याएँ, इन्ट्रेक्ट क्लब डीएवी सीसीएल के सदस्य, लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories