TOP BANNER
Sponsored

IIT-BHU में चल रहे “मिनफेस्ट-20” में एसआईटी माइनिंग के छात्रों का रहा दबदबा

द्वितीय वर्ष के छात्र ने पहला और तृतीय वर्ष के छात्र ने जीता तीसरा पुरुस्कार गिरिडीह : IIT-BHU में चल रहे “मिनफेस्ट-20” नामक एक ऑनलाइन टेक फेस्ट में सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गिरिडीह के माइनिंग इंजीनियरिंग के छात्रों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। इस टेक फेस्ट में छात्र ऋषभ सिंह(तृतीय वर्ष) ने तृतीय पुरस्कार जीतकर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 27, 2020 Jul 27 44 Views
Share

द्वितीय वर्ष के छात्र ने पहला और तृतीय वर्ष के छात्र ने जीता तीसरा पुरुस्कार

गिरिडीह : IIT-BHU में चल रहे “मिनफेस्ट-20” नामक एक ऑनलाइन टेक फेस्ट में सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गिरिडीह के माइनिंग इंजीनियरिंग के छात्रों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। इस टेक फेस्ट में छात्र ऋषभ सिंह(तृतीय वर्ष) ने तृतीय पुरस्कार जीतकर और शुभम मंडल(द्वितीय वर्ष) ने प्रथम पुरस्कार जीतकर न सिर्फ संस्थान का नाम बल्कि गिरिडीह के साथ-साथ झारखण्ड का नाम भी गौरवान्वित किया है।

बताया गया कि यह प्रतियोगिता माइनिंग इंजीनियरिंग से संबंधित थी। IIT-BHU में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों अलग अलग डिग्री कॉलेज से सैकड़ों छात्र सम्मिलित हुए थे।

इस मौके पर संस्थान के निदेशक बिजय सिंह ने कहा कि कई लोगों का यह सवाल रहता है कि इतने कम समय में यहां के विद्यार्थी हर प्रतियोगिता में कैसे अव्वल आते हैं, इसके जवाब है प्रतियोगिताओं का हमें इन्तेजार नहीं करना चाहिए बल्कि जीवन के हर पल हमें इसकी तैयारी करती रहनी चाहिए। यही भावना हमारे यहां के विद्यार्थियों के अंदर कूट कूट कर भरा हुआ है।इसका पूरा श्रेय उन्होंने माइनिंग इंजीनियरिंग के विभाग प्रमुख विष्णु दुबे और उनके सभी शिक्षकों को दिया।

MIDDLE
Sponsored

विभाग प्रमुख विष्णु दुबे ने बताया कि यहां के छात्र हर वक़्त अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं। इससे पहले भी यहां के छात्र फरवरी में IIT राउरकेला में आयोजित एक प्रतियोगिता को जीतकर आ चुके हैं। संस्थान के छात्र नित्य नए कृतिमान हासिल कर रहे हैं। पूर्व में ही पिछले वर्ष 2019 में माइनिंग इंजीनियरिंग के छात्र ऋषभ सिंह और सतनाथ विश्कर्मा स्टेट टॉपर का खिताब हासिल कर चुके हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories