AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

एसएसवीएम में मनाई गई संतशिरोमणि तुलसीदास जी की जयंती

गिरिडीह : शहर के बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को संत शिरोमणि तुलसीदास जी की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने तुलसीदास जी के समक्ष दीप जलाकर एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया। इस अवसर पर आचार्य परिवार द्वारा सस्वर सुंदरकांड का पाठ किया गया। साथ ही इस वैश्विक


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : शहर के बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को संत शिरोमणि तुलसीदास जी की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने तुलसीदास जी के समक्ष दीप जलाकर एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया।

इस अवसर पर आचार्य परिवार द्वारा सस्वर सुंदरकांड का पाठ किया गया। साथ ही इस वैश्विक महामारी में लोगों के स्वास्थ्य एवं सुख की मंगल कामना के लिए रुद्राभिषेक किया गया।

इसे भी पढ़ें : बैंक ऑफ इंडिया राजधनवार शाखा के लिपिक का कोरोना संक्रमण से मौत, बैंक सील 

प्रधानाचार्य ने कहा कि तुलसीकृत रामचरितमानस सभी हिंदू घरों का धरोहर है। इसका नियमित पाठ करने से सकल दोष एवं दुःख का निवारण होता है। तुलसीदास द्रष्टा,पथ प्रदर्शक, कवि एवं परम संत थे। पत्नी की एक फटकार से प्रेरित होकर उन्होंने संत मार्ग को अपनाया। उनकी 12 रचनाओं में रामचरितमानस सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने राम भक्ति द्वारा न केवल अपना ही जीवन कृतार्थ किया वरन सभी को श्री राम के आदर्शों से बांधने का प्रयास किया। हम रामचरितमानस से प्रेरणा लेकर आदर्श राज्य एवं राष्ट्र की स्थापना कर सकते हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कार्यक्रम को सफल बनाने में सतीश मिश्रा, अवधेश कुमार पाठक, राजेंद्र लाल बरनवाल, अजीत मिश्रा, अरविंद त्रिवेदी, मनीष पाठक, बिपिन सहाय, पृथा सिन्हा, सविता पांडे, अनिता मिश्रा, हरिशंकर तिवारी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories