TOP BANNER
Sponsored

रेलवे यार्ड के पास हंगामा करना पड़ा महंगा, स्टेशन मास्टर के शिकायत पर RPF ने की कार्रवाई

सरिया : सरिया स्थित हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के रेलवे यार्ड के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक सरिया थाना क्षेत्र के आश्रम रोड स्थित चंद्रमारणी का संतोष साव है। इस बाबत रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक प्रभारी ने बताया कि हजारीबाग स्टेशन मास्टर के द्वारा मेमो दे कर बताया

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 27, 2020 Jul 27 41 Views
Share

सरिया : सरिया स्थित हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के रेलवे यार्ड के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक सरिया थाना क्षेत्र के आश्रम रोड स्थित चंद्रमारणी का संतोष साव है।

इस बाबत रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक प्रभारी ने बताया कि हजारीबाग स्टेशन मास्टर के द्वारा मेमो दे कर बताया गया था कि कुछ अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बैठक बाजी और शोर-शराबा किया जा रहा है। सूचना पर ऑन ड्यूटी आरपीएफ स्टाफ हजारीबाग स्टेशन के पश्चिमी छोर पर पानी टंकी के सामने रेलवे यार्ड के पास पहुंचे तो देखा कि चार युवक नशे की हालत में हल्ला गुल्ला कर रहा है। आरपीएफ स्टाफ को आता देख चारों भागने लगे इस दौरान आरपीएफ के द्वारा घेरकर एक युवक को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में कही ये बात

इसके बाद पूछताछ में रेलवे यार्ड में प्रवेश के बाबत उसने कोई प्रमाण पत्र नहीं दिखाया और ना ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। वहीं भागे हुए लोगों के बारे में पूछे जाने पर उसने बताया कि चार लोग रोज शाम को आकर यहां शराब आदि पीते हैं हम लोगों से गलती हो गई हमें माफ कर दीजिए। उसने युवकों का नाम अनुराग सिंह, विवेक कुमार कुशवाहा, रोहन कुमार बताया।

MIDDLE
Sponsored

बताया कि यह सभी थाना क्षेत्र के चंद्रमारणी गांव के हैं। इसके बाद पकड़े हुए युवक को पोस्ट खाजा लाया गया जहां आरक्षी दीपक कुमार यादव के द्वारा लिखित शिकायत पत्र के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल हजारीबाग पोस्ट हजारीबाग रोड में कांड संख्या 46/2020 धारा 145 146 147 रेल अधिनियम विरोध संतोष साव एवं अन्य 3 नामित लोगों पर मामला दर्ज किया गया।

वहीं इस मामले की जांच का भार उ0नि0 एसबी सिंह को सौंपा गया। छानबीन एवं उचित सत्यापन कर मौके पर ही सारी कार्यवाही कर युवक को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर गिरफ्तार किया गया एवं गिरफ्तारी की सूचना फोन के माध्यम से उसके परिजनों को दी गई।

इसे भी पढ़ें : बैंक ऑफ इंडिया राजधनवार शाखा के लिपिक का कोरोना संक्रमण से मौत, बैंक सील
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories