TOP BANNER
Sponsored

बैंक ऑफ इंडिया राजधनवार शाखा के लिपिक का कोरोना संक्रमण से मौत, बैंक सील

गिरिडीह : जिले के राजधनवार स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा को सोमवार सुबह से सील कर दिया गया है। खोरीमहुआ अनुमंडल दंडाधिकारी के द्वारा एक आदेश पत्र जारी कर बताया गया कि बैंक ऑफ इंडिया राजधनवार शाखा के शाखा प्रबंधक के द्वारा सूचना दी गई है कि शाखा में कार्यरत एक लिपिक की कोरोना वायरस

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 27, 2020 Jul 27 60 Views
Share

गिरिडीह : जिले के राजधनवार स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा को सोमवार सुबह से सील कर दिया गया है। खोरीमहुआ अनुमंडल दंडाधिकारी के द्वारा एक आदेश पत्र जारी कर बताया गया कि बैंक ऑफ इंडिया राजधनवार शाखा के शाखा प्रबंधक के द्वारा सूचना दी गई है कि शाखा में कार्यरत एक लिपिक की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो चुकी है तथा एक और कर्मी संक्रमित है जिनका इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं अन्य कर्मियों की रिपोर्ट आनी बाकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सप्ताह दिन पूर्व में ही लिपिक की मौत हो गई थी। जिसके बाद आए रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

आदेश पत्र में बताया गया है कि संक्रमण की रोकथाम हेतु बैंक को कंटेंटमेंट जॉन और धनवार बाजार, मायाराम टोला, बुधवाडीह, पांडेयडीह, रोपामहुआ, पचरुखी एवं बरजो को बफर जॉन के रूप में चिन्हित किया गया। वहीं संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए एहतियातन बैंक ऑफ इंडिया राजधनवार शाखा को अगले आदेश तक के लिए सील कर दिया गया है।

वायरस के रोकथाम हेतु सरकार द्वारा निर्गत एस ओ पी के आलोक में स्थिति सामान्य होने पर अग्रणी बैंक प्रबंधक गिरिडीह के अनुशंसा पर पुनः बैंक खोलने की कार्रवाई की जाएगी।

MIDDLE
Sponsored

वहीं कंटेंटमेंट जॉन के रूप में चिन्हित बैंक परिसर में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दिया गया है। गुरुवार मध्य रात्रि तक यहां कर्फ्यू घोषित किया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories