AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शू स्टोर में लगी आग, करीब 5 लाख का जूता-चप्पल जलकर राख

सरिया : थाना क्षेत्र के झंडा चौक स्थित बंटी-बबली शू स्टोर में शुक्रवार की रात भीषण आग लग गई। घटना में दुकान में रखे करीब 5 लाख के जूते चप्पल जलकर खाक हो गए। इस बाबत भुक्तभोगी दुकान संचालक संतोष गुप्ता ने बताया कि उनके दुकान में बिजली का कनेक्शन नहीं है। जेनरेटर से कनेक्शन


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरिया : थाना क्षेत्र के झंडा चौक स्थित बंटी-बबली शू स्टोर में शुक्रवार की रात भीषण आग लग गई। घटना में दुकान में रखे करीब 5 लाख के जूते चप्पल जलकर खाक हो गए।

इस बाबत भुक्तभोगी दुकान संचालक संतोष गुप्ता ने बताया कि उनके दुकान में बिजली का कनेक्शन नहीं है। जेनरेटर से कनेक्शन लेकर वो दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की रात करीब 9 बजे भीड़भाड़ खत्म हो जाने पर जेनरेटर बंद कर इमरजेंसी लाइट के जरिये सामान सारा सेट कर दुकान बंद कर वो 10 बजे निकल गए।

इसके बाद रात के लगभग 2 बजे स्थानीय लोगों ने उन्हें दुकान में आग लग जाने की सूचना दी। जिसके बाद वो फौरन मौके पर पहुंचे और सटर खोला। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से पास स्थित चापाकल से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक सारा जूता-चप्पल जलकर बर्बाद हो गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बताया कि इससे उन्हें करीब 5 लाख का नुकसान हुआ है। घटना के सम्बंध में भुक्तभोगी संतोष गुप्ता के द्वारा सरिया थाना में आवेदन देकर जांच की मांग की गई है। वहीं सरिया पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल किया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories