TOP BANNER
Sponsored

पेट्रोल पंप डकैती मामले का उद्द्भेदन, 4 अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह : देवरी थाना क्षेत्र के मंडरो चितरोकुरा स्थित मां दुर्गा सेवा केंद्र पेट्रोल पंप में बुधवार की रात हुए डकैती मामले का कांड दर्ज होने के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को एसपी अमित रेणु ने

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 24, 2020 Oct 24 58 Views
Share

गिरिडीह : देवरी थाना क्षेत्र के मंडरो चितरोकुरा स्थित मां दुर्गा सेवा केंद्र पेट्रोल पंप में बुधवार की रात हुए डकैती मामले का कांड दर्ज होने के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बुधवार की रात देवरी थाना प्रभारी को तकरीबन 10:45 बजे सूचना मिली की मंडरो स्थित पेट्रोल पंप कर्मी को अज्ञात अपराधी जख्मी कर डकैती कर भागे हैं। घटना की सूचना पर गावां पुलिस निरीक्षक, जमुआ पुलिस निरीक्षक, देवरी थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी जानकारी प्राप्त कर वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए। सर्च अभियान चलाना शुरु कर दिया।

वहीं पेट्रोल पंप कर्मी सौमित्र कुमार सामंत के बयान के आधार पर देवरी थाना में कांड संख्या 295/20 दर्ज कर अज्ञात अपराधी के विरुद्ध आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

MIDDLE
Sponsored

कांड के उद्भेदन के लिए एसपी के द्वारा एसआईटी गठित करते हुए एक टीम पुलिस निरीक्षक गावां, तीसरी थाना प्रभारी देवरी तथा दूसरी टीम पुलिस निरीक्षक जमुआ अंचल के नेतृत्व में जमुई जिले के चकाई, चरकापाथर, सिमुलतल्ला तथा धनबाद, कोडरमा, आसनसोल, वर्दमान के क्षेत्र में अपराधियों की पहचान सुनिश्चित कर सत्यापित करते हुए छापेमारी कर गिरफ्तारी चलाने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में लगातार गिरफ्तारी और छापामारी के दौरान माननीय एवं तकनीकी इनपुट तथा सीसीटीवी से प्राप्त फुटेज के आधार पर शनिवार को चकाई सिमुलतल्ला क्षेत्र से कांड में संलिप्त अपराधियों की पहचान सुनिश्चित करते हुए एक दूसरे की निशानदेही पर घटना में संलिप्त चार अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी श्री रेणु ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इनके द्वारा दिए गए बयान में बताया गया है कि पहले से 10-15 दिन पहले प्लान कर घटना को अंजाम दिया गया तथा इसमें 6 लोग शामिल थे। अपराधियों ने बताया कि पूरे घटना में वाहन के रूप में मारुति ओमनी कार एवं हथियार के रूप में पिस्टल और लाठी डंडा का प्रयोग किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी ओमनी से भागकर जमुई चले गए थे।

गिरफ्तार अपराधियों में दीपक कुमार पासवान, विकास कुमार तुरी, दीपक पासवान, विकास पासवान शामिल है। यह सभी जमुई जिला के ही रहने वाले हैं। पुलिस अन्य दो अपराधियों की खोज में लगी है।

MIDDLE
Sponsored

ये हुआ बरामद

गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, पेट्रोल पंप कर्मी का लूटा गया एक मोबाइल, घटना के दौरान अपराधियों द्वारा प्रयोग किया गया दो मोबाइल, मारुति ओमनी वैन, अभियुक्तों का 2 बटुआ जिसमें लूट के ₹400 पाए गए हैं, पेट्रोल पंप से लूटा गया काला रंग का छोटा बैग जिसमें पेट्रोल पंप के बिल का हिसाब समेत अन्य कागजात है।

छापेमारी दल में ये थे शामिल

छापेमारी दल में गावां पुलिस निरीक्षक परमेश्वर लेयांगी, जमुआ पुलिस निरीक्षक विनय कुमार राम, देवरी थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा, पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार, पीकू कुमार, तकनीकी शाखा के जोधन महतो, राजेश गोप, हवलदार मिथिलेश कुमार राय एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories