AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

माले समर्थक मजदूर की हत्या से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

जमुआ : हिरोडीह थाना क्षेत्र के शाली गांव में माले समर्थक की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतक नारायण राय था और वह आरा मिल में काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उसके खोजबीन में जुटे हुए थे। इसी बीच बुधवार की सुबह


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जमुआ : हिरोडीह थाना क्षेत्र के शाली गांव में माले समर्थक की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतक नारायण राय था और वह आरा मिल में काम करता था।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उसके खोजबीन में जुटे हुए थे। इसी बीच बुधवार की सुबह एक बाउंडरी के किनारे उसका शव पड़ा मिला। वहीं शरीर पर चोट के निशान है।

घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो, जमुआ इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, हिरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर परिजन खोजी कुत्ते मंगाने की मांग कर रहे हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वहीं हत्या की जानकारी पर माले के जमुआ विधानसभा प्रभारी अशोक पासवान, माले नेता विजय पांडेय मौके पर पहुंचे और शीघ्र जांच कर अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग की। बताया कि मृतक नारायण राय माले के सक्रिय कार्यकर्त्ता थे।

इधर मामले को लेकर एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने बताया कि कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का उद्द्भेदन कर लिया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories