TOP BANNER
Sponsored

जाली हुकूमनामा बनाए जाने को ले लोगों में आक्रोश, जनप्रतिनिधियों ने की जांच की मांग, सीओ ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

गावां : गावां प्रखंड में इनदिनों जाली हुकूमनामा बनाए जाने का धंधा काफी फल फूल रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त कार्य में गावां के कुछ स्थानीय लोग इस धंधे में संलिप्त है। जिन्हें अंचल कर्मियों व अधिकारियों का वृहदहस्त प्राप्त है। मामले में क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Feb 22, 2022 Feb 22 22 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड में इनदिनों जाली हुकूमनामा बनाए जाने का धंधा काफी फल फूल रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त कार्य में गावां के कुछ स्थानीय लोग इस धंधे में संलिप्त है। जिन्हें अंचल कर्मियों व अधिकारियों का वृहदहस्त प्राप्त है। मामले में क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं मंगलवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुखर होकर पत्रकारों के समक्ष विरोध दर्ज करवाया है।

इस खेल में गावां के एक व्यक्ति का नाम सुर्खियों में है जो लंबे समय से इस धंधे में संलिप्त है।बताया जाता है कि इस कार्य करने वाले लोग सादे कागज को लकड़ी से जलने वाले चूल्हे के ऊपर टांग देते हैं जिससे कागज का रंग पीला हो जाता है और उक्त कागज में ही हुकुम नामा बनाया जाता है।

एक व्यक्ति ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि एक एकड़ में आठ हजार रुपये की मांग किया जाता है। बाद में अंचल कर्मियों के मिली भगत से बेक डेट से चढ़ाकर उसे ऑनलाइन भी कर दिया जाता है।मंगलवार को कार्यकारी जिप सदस्य इमरान अंसारी, 20 सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह व कार्यकारी उप प्रमुख नवीन यादव आदि ने मीडिया कर्मियों के समक्ष जमकर अपनी भड़ास निकाली व कहा कि इस प्रकार के कार्य से प्रखंड में जमीन विवाद की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। एक ही जमीन के लिए कई लोगों का पर्चा बना दिया गया है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान इस प्रकार के काफी मामले सामने आ रहे हैं। मामले को जिला के पदाधिकारियों को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करें। जिससे क्षेत्र में विवाद न हो। इस दिशा में दोषी को चिन्हित कर कार्रवाई की जानी चाहिए। इधर, सीओ विकास आनन्द ने कहा कि मामले में जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी। 

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories