TOP BANNER
Sponsored

दबोचा गया राजद नेता कैलाश यादव का हत्यारोपी निलंबित मुखिया

गिरिडीह : राजद नेता कैलाश यादव की हत्या एवं भाजपा नेता इंद्रलाल वर्मा पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपियों में से एक निलंबित मुखिया सुखदेव राय को पुलिस ने दबोच लिया है। वहीं इस मामले में आरोपित निलंबित मुखिया पुत्र मुकेश राय को भी धरे जाने की सूचना है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 4, 2020 Sep 4 59 Views
Share

गिरिडीह : राजद नेता कैलाश यादव की हत्या एवं भाजपा नेता इंद्रलाल वर्मा पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपियों में से एक निलंबित मुखिया सुखदेव राय को पुलिस ने दबोच लिया है। वहीं इस मामले में आरोपित निलंबित मुखिया पुत्र मुकेश राय को भी धरे जाने की सूचना है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। जबकि मुख्य आरोपियों में से एक निलंबित मुखिया का बेटा रंजीत राय अब भी फरार है।पुलिस लगातार उसके गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्यारोपी सुखदेव राय को पुलिस ने कमरसाली से गिरफ्तार किया है। वहीं उसके मंझले बेटे को सदर अस्पताल परिसर से पकड़े जाने की सूचना है। हालांकि इस सम्बंध में अधिकारी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं।

गौरतलब है कि मृतक कैलाश के भाई के फर्द बयान पर बेंगाबाद थाना कांड दर्ज किया गया है। वहीं एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में गठित एसआईटी लगातार आरोपियों के धर पकड़ में लगी हुई है। जगह-जगह छापेमारी कर टीम आरोपियों के गिरफ्तारी में लगी है। इस मामले में नामजद विक्की राय समेत 3 को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब मुख्य आरोपियों में से एक सुखदेव राय भी पकड़ा जा चुका है। वहीं दूसरा बड़ा मुख्य आरोपी रंजीत राय अब भी पुलिस को चकमा दे रहा है। पुलिस टीम लगातार उसके टोह में जुटी हुई है।

MIDDLE
Sponsored

मामले में मोतिलेदा का निलंबित मुखिया सुखदेव राय, उसका पुत्र राजेश राय, मुकेश राय, विक्की राय समेत 6 नामजद व अज्ञात लोग आरोपी हैं।

Read more : डॉ नूतन लाल पर मरीज के परिजनों का गंभीर आरोप, पचम्बा थाना में दिया आवेदन

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories