AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नगर निगम इलाके में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र में बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान शहीद सीताराम पार्क से लेकर टाउन थाना तक स्पेशल ड्राइव चलाकर सड़क के दोनों छोर को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। बताया गया कि दुकानदारों को पूर्व में नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। जिस पर दुकानदारों के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र में बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान शहीद सीताराम पार्क से लेकर टाउन थाना तक स्पेशल ड्राइव चलाकर सड़क के दोनों छोर को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

बताया गया कि दुकानदारों को पूर्व में नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। जिस पर दुकानदारों के द्वारा 2 दिन का समय मांगा गया था। मगर लगभग सप्ताह दिन गुजर गए फिर भी स्थिति जस की तस बन रही। जिसके बाद आज अभियान चलाकर सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटाया गया।

नोडल पदाधिकारी राजन कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि निगम इलाके में फुटपाथ पर से सभी अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा लगातार अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा और इससे सामानों की बर्बादी होगी। कहा कि अतिक्रमण के कारण लोगों को चलने फिरने में परेशानी होती है। वहीं ट्रैफिक जाम भी उत्पन्न होता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बताया कि फिलहाल कोरोना के कारण लोगों पर बोझ पड़ा है इसलिए फाइन तो नहीं किया गया। मगर यदि अतिक्रमण किया जाएगा तो जुर्माना लगाया जाएगा।

अभियान में नोडल पदाधिकारी के अलावे टाउन प्लानर मंजूर आलम, सहायक राजेश अग्रवाल, बलबीर कुमार, आकाश सिंह व पुलिस के जवान मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories