AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

चोरों के हमले में सीसीएल कर्मी घायल , यूनियन नेताओं ने की मुलाकात

सुरक्षा की गारंटी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी   गिरिडीह : सीसीएल इलाकों में इनदिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं. लगातार चोरों के द्वारा अलग अलग हिस्सों में हमला कर घटना को अंजाम दिया जा रहा है. मंगलवार की रात चोरों ने कबरीबाद माइंस में धाबा बोलकर ड्यूटी में तैनात पम्प खलासी मो.


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सुरक्षा की गारंटी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

 

गिरिडीह : सीसीएल इलाकों में इनदिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं. लगातार चोरों के द्वारा अलग अलग हिस्सों में हमला कर घटना को अंजाम दिया जा रहा है. मंगलवार की रात चोरों ने कबरीबाद माइंस में धाबा बोलकर ड्यूटी में तैनात पम्प खलासी मो. मनोवर हुसैन तथा पम्प ऑपरेटर अब्दुल रशीद को पीटकर घायल कर दिया. जिसके बाद बनियाडीह स्थित सीसीएल अस्पताल में दोनों भर्ती करवाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद एक मजदूर को ढोरी स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल भेजा गया है, जबकि एक का इलाज यहीं पर चल रहा है.

 

घटना की जानकारी पर गिरिडीह कोयला श्रमिक यूनियन के संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने बनियाडीह स्थित सीसीएल अस्पताल जाकर घायल हुए मजदूरों से मुलाकात की. मुलाकात के बाद श्रमिक नेताओं ने कहा कि आए दिन इस तरह की घटनाओं में निर्दोष सीसीएलकर्मियों के साथ मारपीट होती रहती है, लेकिन प्रबंधन की ओर से दिखावा छोड़ कोई कारगर पहल नहीं की जाती. कहा कि ऐसा प्रायः नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने वालों के साथ ही होता है, इसलिए प्रबंधन रात्रि ड्यूटी में सुरक्षा की मुकम्मल गारंटी करे अन्यथा गिरिडीह के सभी कोयला श्रमिक यूनियन मिलकर मजदूरों के हक में लड़ाई लड़ने को बाध्य होंगे.

 

अस्पताल की सुविधा पर भी भड़के यूनियन नेता

 

मजदूरों की आपबीती सुनने के बाद यूनियन नेताओं ने कहा कि सीसीएल अस्पताल में सुविधा नाम की चीज दिनों दिन खत्म होती जा रही है. इस तरह के सीरियस केस में भी घायलों को त्वरित इलाज नहीं मिल पाता. कहा कि इस घटना के बाद अस्पताल लाए गए घायलों के साथ भी ऐसा ही हुआ है. आखिरकार एक मजदूर को ढोरी स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल भेज दिया गया जबकि दूसरा यहां इलाजरत है. कहा कि बनियाडीह सीसीएल अस्पताल में पर्याप्त सुविधा तथा निरंतर सेवाओं की जरूरत है जो अभी नहीं मिल पा रही, प्रबंधन इस पर ध्यान दें.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मुलाकात करने वालों में  आरसीएमएस नेता एन. पी. सिंह बुल्लू, सीएमडब्लुयू के राजेश कुमार एवं राजेश सिन्हा, यूसीडब्ल्यूयु के देवशंकर मिश्र, जेसीएमयू तेजलाल मंडल, एस. अन्थोनी आदि शामिल थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories